लोस चुनाव से पहले लोक निर्माण विभाग के 26 इंजीनियरों का तबादला, यहां देखें लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग ने 26 इंजीनियरों के तबादले किए हैं। इनमें से 10 इंजीनियरों को पहाड़ से मैदान में उतार दिया गया है। शासन स्तर से लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने की संभावना के दृष्टिगत तबादलों पर रोक के आदेश थे। लेकिन अब अपरिहार्य हालात के तर्क के साथ इनका तबादला किया गया है।
रविवार को जारी जारी आदेश के मुताबिक प्रभारी अधिशासी अभियंता विष्णु राम टम्टा रानीखेत से हल्द्वानी, अधिशासी अभियंता यतीश चंद्र पांडे को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, प्रभारी सहायक अभियंता आलोक कुमार औली को अल्मोड़ा से खटीमा, अनुपम राय को भवाली से देहरादून, ललित मोहन बैंजवाल को कर्णप्रयाग से देहरादून, कनिष्ठ अभियंता राजकुमार को कर्णप्रयाग से हरिद्वार, भरत सिंह रावत को बैजरो से देहरादून, भरत कपरवाण को रुद्रप्रयाग से देहरादून स्थानांतरित किया गया है। इनके अलावा अधिशासी अभियंता राजेश चंद्र को पोखरी से देहरादून व सहायक अभियंता बलभद्र सिंह गैडा को भीमताल से बाजपुर भेजा गया है।
इनके अलावा प्रभारी अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सिंह का तबादला देहरादून से पिथौरागढ़, रणजीत सिंह का देहरादून से ऊधमसिंह नगर, अधिशासी अभियंता नारायण सिंह खोलिया का देहरादून से चंबा, प्रभारी अधिशासी अभियंता दीप चंद्र जोशी का नैनीताल से सल्ट, महिपाल सिंह कालाकोटी का पिथौरागढ़ से रानीखेत, अधिशासी अभियंता अनिल पांगती का देहरादून से रुद्रपुर, प्रभारी सहायक अभियंता हीरा सिंह नेगी का नैनीताल से श्रीनगर व शिव कुमार को पिथौरागढ़ से गोपेश्वर व कनिष्ठ अभियंता योगेश कुमार का हरिद्वार से लक्सर तबादला किया गया है।
इसी तरह से अधिशासी अभियंता गौरव थपलियाल का चंबा से उत्तरकाशी, सुनील कुमार का पौड़ी से गुप्तकाशी, हरीश कुमार का एचओडी देहरादून से यूडीआरपी देहरादून, हरिशंकर शुक्ला का पिथौरागढ़ से भीमताल तबादला किया गया है।
पांच को प्रभारी अधिशासी अभियंता बनाया
शासन ने पांच सहायक अभियंताओं को प्रभारी अधिशासी अभियंता बनाकर स्थानांतरित किया है। इनमें सहायक अभियंता सुरेंद्र सिंह मखलोगा को टिहरी से पोखरी, कमलेश्वर सिंह रावत को एचओडी कार्यालय देहरादून से विश्व बैंक, भुवन चंद्र जोशी को भवाली से पिथौरागढ़, बीबी जोशी को गोपेश्वर से विद्युत यांत्रिक खंड गोपेश्वर और मुरारी लाल को ऋषिकेश से प्रभारी अधिशासी अभियंता पिथौरागढ़ का जिम्मा दिया गया है।