{"_id":"5db34a6e8ebc3e93bb4c7d58","slug":"put-100-extra-buses-increase-the-trips-dehradun-news-drn324086587","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 अतिरिक्त बसें लगाईं, फेरे भी बढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 अतिरिक्त बसें लगाईं, फेरे भी बढ़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। दीपावली के चलते परिवहन निगम की बसों में सीटों को लेकर जबरदस्त मारामारी है। आलम यह है कि बसों में सीट के लिए मुसाफिरों को कड़ी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। हालांकि परिवहन विभाग ने 100 अतिरिक्त बसें लगाने के साथ ही कई बसों के फेरे भी बढ़ा दिए हैं।
दीपावली के कारण सबसे अधिक मारामारी देहरादून से दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम व जयपुर जाने वाली साधारण बसों में है। वॉल्वो बसों में भी सीटें नहीं मिल रही हैं। वहीं लोकल में हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश के लिए भी बसें कम पड़ रही हैं। हालांकि परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर फिलहाल 100 अतिरिक्त बसें विभिन्न स्थानों के लिए संचालित की जा रही हैं। यदि और अधिक बसों की जरूरत पड़ेगी तो संचालन किया जाएगा। इसके अलावा दून से हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश के बीच चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। यात्रियों की सुविधाएं को लिए सहायक महाप्रबंधकाें को हिदायत दी गई है। इसके अलावा चालकों-परिचालकों की कमी से बसों का संचालन न प्रभावित हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। दूसरी ओर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की वजह से परिवहन निगम की आय में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक परिवहन निगम की दैनिक आय 1.60 करोड़ से बढ़कर दो करोड़ तक पहुंच गई है।