फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pushkar Singh Dhami Will Take Oath: 25 thousand people will become witness of swearing, mock drill done from Jolly Grant airport to Dehradun

उत्तराखंड: शपथ ग्रहण के गवाह बनेंगे 25 हजार से ज्यादा लोग, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक की गई मॉक ड्रिल 

Wed, 23 Mar 2022 09:55 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Mar 2022 09:55 AM IST
सार

उत्तराखंड में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में 25000 आगंतुकों के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

विज्ञापन
Pushkar Singh Dhami Will Take Oath: 25 thousand people will become witness of swearing, mock drill done from Jolly Grant airport to Dehradun
देहरादून परेड ग्राउंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सरकार, शासन और जिला प्रशासन की अपनी पूरी तैयारियां हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने के चलते जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार की अगुवाई में जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम दो दिनों से तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई थी। 

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में कोई कमी न रह जाए इसके लिए जिलाधिकारी व एसएसपी ने खुद ही मोर्चा संभाला। जिलाधिकारी डॉक्टर आर राजेश कुमार ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में आगंतुकों की भारी भीड़ को देखते हुए फिलहाल 25,000 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में साधु संतों के शामिल होने के चलते उनके लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


वहीं सांसदों, पार्टी के आला पदाधिकारियों, विधायकों के लिए भी अलग से बैठने का इंतजाम किया गया है, जबकि मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री विराजमान होंगे। जिला अधिकारी डॉक्टर आर राजेश कुमार ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है कहीं भी किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...धामी का राजतिलक आज : पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद, नया मंत्रिमंडल भी ले सकता है शपथ

जिलाधिकारी, एसएसपी ने ली बैठक 
शपथ ग्रहण समारोह में किसी भी प्रकार की कमी ना रह जाए इसके लिए जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार और एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पीडब्ल्यूडी,  स्वास्थ्य समेत तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि शपथ ग्रहण समारोह में किसी भी स्तर पर कोई कमी ना रह जाए ।

यदि कहीं पर भी कोई कमी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने के मद्देनजर सरकार, शासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की अगुवाई में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर देहरादून परेड मैदान तक मॉक ड्रिल की गई इस दौरान प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तमाम तैयारियों को बारीकी से जांचा परखा गया।


अधिकारियों ने वायुसेना के हेलीकॉप्टर से लिया जायजा 
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री के शामिल होने के मद्देनजर  जहां सरकार ,शासन और जिला प्रशासन के अधिकारी सक्रिय हैं, वही वायुसेना के अलावा केंद्र सरकार के अधिकारियों की टीम भी पूरी तरह सक्रिय है। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर वायुसेना के हेलीकॉप्टर के जरिए अधिकारियों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक हवाई जायजा लिया। हवाई जायजा लेने के बाद अधिकारी तमाम व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।

एक्सपीजी अधिकारियों ने डीएम, एसएसपी के साथ की बैठक
प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर एसपीजी अधिकारियों ने जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार व एसएसपी डॉ जन्मेजय खंडूरी के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने एसपीजी अधिकारियों को पुलिस प्रशासन की ओर से पीएम की सुरक्षा को लेकर उठाए गए तमाम कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  एसपीजी के अधिकारी जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर उठाए गए सभी पदों को लेकर संतुष्ट नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed