फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Purnagiri Dham route are in danger before monsoon

दैवी आपदा का खतरा बढ़ा, दरक रही पूर्णागिरि धाम मार्ग की पहाड़ियां

Sun, 11 Jun 2017 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sun, 11 Jun 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
Purnagiri Dham route are in danger before monsoon
मां पूर्णागिरि धाम मार्ग

मानसून नजदीक है और दैवी आपदा का खतरा भी बढ़ गया है। खतरे के मद्देनजर प्रशासन ने भी आपदा प्रबंधक की तैयारियां शुरू कर दी है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्र के मार्गों पर खतरनाक स्थानों को प्रशासन ने चिन्हित तो कर लिया है, लेकिन सुरक्षात्मक कार्य शुरू नहीं किए हैं। मां पूर्णागिरि धाम मार्ग पर भी कई स्थानों पर पहाड़ी के दरकने की संभावित स्थिति से खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


आपदा का दंश झेल चुके लोगों के लिए बरसात का मौसम चुनौती लेकर आता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पहाड़ों के दरकने से आपदा की मार अधिक पड़ती है। पूर्णागिरि मार्ग पर भी कई स्थानों पर पहाड़ियों के दरकने का खतरा बना है। लादीगाड़ के पास सड़क चौड़ीकरण के लिए जेसीबी से की गई खुदाई से पहाड़ी ऐसे स्थिति में है कि वह कभी भी दरक कर मार्ग पर गिर सकती है।
विज्ञापन


यदि पहाड़ी दरक कर राह चलते श्रद्धालुओं या फिर किसी वाहन के ऊपर गिरी तो बड़ा हादसा हो सकता है। मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रशासन से मार्ग के खतरनाक स्थानों को चिन्हित कर समय रहते सुरक्षात्मक कदम उठाने की मांग की गई है, लेकिन अब तक प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर  के एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन गंभीर है। पूर्णागिरि समेत सभी पर्वतीय मार्गों के खतरनाक स्थानों को चिन्हित किया जा चुका है। चिन्हित खतरनाक स्थानों पर लादीगाड़ का खतरनाक स्थान भी शामिल है। लोनिवि को चिन्हित खतरनाक स्थानों पर जरूरी सुरक्षात्मक कदम उठाने को आदेशित किया गया है। खतरनाक स्थानों पर पहले से ही जेसीबी एवं पोकलैंड मशीनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed