फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   punjab police inspection in roorkee

नाभा जेल ब्रेक मामले में रुड़की में खंगाले जा रहे CCTV

Fri, 02 Dec 2016 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 02 Dec 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
punjab police inspection in roorkee
रुड़की में नाभा जेल कांड की जांच करती पंजाब पुलिस - फोटो : amarujala

नाभा जेल ब्रेक घटना के बाद रुड़की के मंगलौर में मिली संदिग्‍ध सामग्री से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। शहर में आतंकियों के छिपे होने की आशंका के बाद से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


अलर्ट जारी होने के बाद पंजाब पुलिस ने गुरुवार की रात में शहर खंगाला। शुक्रवार को भी जांच पड़ताल जारी रही। आतंकियों द्वारा प्रयोग में लाई गई सफेद होंडा सिटी की तलाश की जा रही है। बता दें कि नाभा जेल तोड़कर आतंकी चार गाड़ियों से फरार हुए थे। जिनमें से दो आई-20 और एक फॉरच्यूनर बरामद कर ली गई थी।
विज्ञापन


नाभा जेल ब्रेक करने के मामले में पहले देहरादून से और फिर रुड़की से तार जुड़ने के बाद पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। बुधवार की शाम आसफनगर झाल पर पंजाब पुलिस की वर्दी मिलने के बाद से बृहस्पतिवार को भी रातभर छापे मारने की कार्रवाई चलती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ओर जहां पंजाब पुलिस ने रुड़की में डेरा डाल दिया है, वहीं रुड़की पुलिस ने भी पंजाब में डेरा डाला हुआ है। साथ ही यूपी पुलिस की ओर से भी अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। अब तीनों ही प्रदेश की पुलिस फरार आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए हाथ पांव मार रही है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही फरार आरोपियों तक पुलिस के हाथ पहुंच सकते हैं, लेकिन कामयाबी किसके हाथ लगती है, यह देखने वाली बात होगी।

27 नवंबर की सुबह पठानकोट स्थित नाभा जेल में पंजाब पुलिस के वेश में पहुंचे आरोपियों ने छह आतंकियों को जबरन छुड़ा लिया था। इसके बाद तीन वाहनों में सवार होकर फरार हो गए थे। पहले देहरादून से साजिश में शामिल एक आरोपी की पत्नी और नौकर की गिरफ्तारी के बाद रुड़की से लगे आसफनगर झाल पर पंजाब पुलिस की वर्दी बरामद होने से पुलिस अधिकारियों की उम्मीद है कि आतंकी रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में शरण ले सकते हैं।


आशंका के आधार पर ही पंजाब पुलिस की टीम ने भी रुड़की में डेरा डाल दिया है जबकि दूसरी ओर रुड़की पुलिस पंजाब में मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इसके अलावा यूपी पुलिस की भी कई टीमें मामले में लगाई हैं। अब अलग-अलग राज्यों की पुलिस में आतंकियों तक पहुंचने की होड़ लगी हुई है। सभी अपने-अपने तरीके से मामले की पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वप्न किशोर सिंह के अनुसार दो दिनों से रात दिन छापेमारी और जांच पड़ताल चल रही है। रुड़की पुलिस भी पंजाब में पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रही है, जबकि पंजाब पुलिस ने रुड़की में डेरा डाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed