{"_id":"630df5c8fc0c4571b7666d2a","slug":"punjab-police-arrested-youth-from-roorkee-with-drug-injection","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में मारा छापा: पंजाब पुलिस ने रुड़की से दबोचा नशे का सौदागर, बड़ी संख्या में मिले नशे के इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में मारा छापा: पंजाब पुलिस ने रुड़की से दबोचा नशे का सौदागर, बड़ी संख्या में मिले नशे के इंजेक्शन
Tue, 30 Aug 2022 05:08 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 30 Aug 2022 05:08 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी के कमरे की तलाशी ली तो वहां से 350 नशे के प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी से घंटों तक पूछताछ की।
विज्ञापन
रुड़की में पंजाब पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने रुड़की में एक मकान में छापा मारकर कर नशे के इंजेक्शनों के सौदागर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बड़ी संख्या में नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। मंगलवार की शाम करीब चार बजे पंजाब पुलिस दो गाड़ियों से रुड़की के सलेमपुर पहुंची। पुलिस ने एक मकान में छापा मारा और विवेक कुमार निवासी पटना बिहार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली तो 350 नशे के प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी से घंटों तक पूछताछ की। साथ ही आरोपी के मकान मालिक से पूछताछ की। पंजाब पुलिस के अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पंजाब में दो लोगों को नशे के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
जिन्होंने विवेक कुमार का नाम व पता बताया था। बताया था कि वह भी नशे के कारोबार में संलिप्त है। इसके बाद पंजाब पुलिस स्थानीय पुलिस को सूचना देकर आरोपी को अपने साथ ले गई। उधर, एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पंजाब पुलिस ने कार्रवाई की है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वह अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन