पंजाब कांग्रेस में घमासान: पिछली बार भी हरीश रावत ने निभाया था अहम रोल, लेकिन एक बयान से भड़क गई थी चिंगारी
तब आलाकमान और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच नवजोत सिद्धू को समुचित जगह देने पर सहमति लगभग बन गई थी। इसी बीच पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत का एक बयान आया और बनती बात बिगड़ गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस में हुए घमासान में पिछली बार भी प्रदेश पार्टी प्रभारी हरीश रावत ने अहम रोल निभाया था। लेकिन उनके एक बयान से बात बिगड़ गई थी। तब पंजाब कांग्रेस में चल रहा विवाद सुलझने के पूरे आसार बन गए थे। आलाकमान और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच नवजोत सिद्धू को समुचित जगह देने पर सहमति लगभग बन गई थी। इसी बीच पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत का एक बयान आया और बनती बात बिगड़ गई।
एक मीडिया हाउस को दिए बयान में रावत ने कहा था कि पंजाब कांग्रेस में सुलह का फार्मूला तैयार है। सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जा सकता है। चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इस बयान के बाद कलह फिर शुरू हो गई थी।
पंजाब कांग्रेस: देहरादून में नाराज विधायकों की बंद कमरे में बैठक, हरीश रावत बोले- कैप्टन के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा चुनाव
जिसके बाद नाराज सिद्धू और कैप्टन ने अपने अपने समर्थकों के साथ बैठक की तो रावत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। हालांकि बैठक के बारे में कहा गया था कि ये टिप्पणी उत्तराखंड मसले पर थी। लेकिन इस बैठक के बाद रावत ने सफाई में कहा कि उनके बयान को अलग तरीके से पेश किया गया।
पंजाब के कुछ विधायकों ने देहरादून का रुख किया
उस वक्त भी पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह पर विराम लगाते हुए पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा था कि पार्टी अगला चुनाव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में ही लड़ेगी। वहीं हरीश रावत यह भी कहते दिखाई दिए कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों ने कहा है कि वे पार्टी नेतृत्व के निर्णय को स्वीकार करने को तैयार हैं।
बुधवार को देहरादून में पंजाब के विधायकों संग होने वाली बैठक में जाने से पहले हरीश रावत ने यही बात दोहराई है। बता दें कि इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनने के बाद यह माना जा रहा था कि पार्टी के सभी अंदरूनी विवाद शांत हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू खेमे के बीच चिंगारी और भड़क गई है।
अब पंजाब के कुछ विधायकों ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का रुख किया है। क्योंकि राज्य प्रभारी हरीश रावत इस समय देहरादून में हैं। यहां बंद कमरे में हरीश रावत इन विधायकों संग बैठक कर रहे हैं।