{"_id":"61dc75184ddb8b2a995fbbab","slug":"punjab-cm-charanjit-singh-channi-reached-haridwar-at-6-am-on-monday-returned-after-half-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार आए पंजाब के सीएम चन्नी: किसी को नहीं लगी भनक, पौने घंटे बाद ही लौट गए, कांग्रेसियों को भी नहीं मिली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार आए पंजाब के सीएम चन्नी: किसी को नहीं लगी भनक, पौने घंटे बाद ही लौट गए, कांग्रेसियों को भी नहीं मिली जानकारी
Tue, 11 Jan 2022 12:03 AM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:03 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार चन्नी की गाड़ियों का काफिला सुबह छह बजे हरकी पैड़ी पहुंचा। पुलिस चौकी के पास गाड़ियां खड़ी की गईं। वहां से वह अपने परिचितों के साथ गऊघाट पहुंचे।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी सोमवार सुबह छह बजे हरिद्वार पहुंचे। चन्नी अपने किसी परिचित के साथ आए और पौने घंटे बाद लौट गए। इसकी भनक कांग्रेसियों तक को नहीं लगी। आचार संहिता लागू होने से पुलिस और प्रशासन की ओर से चन्नी को प्रोटोकॉल नहीं दिया गया। इसके चलते चन्नी के हरिद्वार आने की खबर किसी को नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चन्नी की गाड़ियों का काफिला सुबह छह बजे हरकी पैड़ी पहुंचा। पुलिस चौकी के पास गाड़ियां खड़ी की गईं। वहां से वह अपने परिचितों के साथ गऊघाट पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने पुरोहित के साथ किसी नजदीकी का अस्थि विसर्जन संस्कार करवाया। पौने सात बजे वे हरकी पैड़ी से चले गए।
विज्ञापन
नगर कोतवाली इंचार्ज राकेंद्र कठैत ने बताया कि सीएम चन्नी आए थे लेकिन क्यों आए थे इसकी जानकारी नहीं है। हरकी पैड़ी चौकी पुलिस की तरफ से चन्नी के आने की जानकारी दी गई थी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि चन्नी के आने की संगठन को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन