{"_id":"07ded0faff5ca11c95cedeae158b38ce","slug":"punish-my-husband-otherwise-i-will-be-jump-into-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे पति को सजा दो, अन्यथा दे दूंगी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे पति को सजा दो, अन्यथा दे दूंगी जान
अमर उजाला, थराली
Updated Fri, 06 Sep 2013 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए अजीब सी धमकी दी है।
विज्ञापन
महिला ने राजस्व पुलिस को धमकी देते हुए कहा है कि यदि उसके पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह पिंडर नदी में कूद जाएगी।
पढें, बदरीनाथ धाम रह गया अब केवल पांच किमी दूर
पिंडर नदी में कूदने की चेतावनी
थराली क्षेत्र के सिलोड़ी गांव में एक महिला ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने पति के खिलाफ राजस्व पुलिस में तहरीर दी है। साथ ही तहरीर पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर पिंडर नदी में कूदने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर
राजस्व पुलिस को दी तहरीर में सिलोड़ी गांव की बसंती देवी ने अपने पति पुष्कर सिंह पर पिछले पांच साल से मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
पढें, 'शंभू' ने चाहा, तभी चढ़ सकेंगे भक्त केदारनाथ
विज्ञापन
महिला का कहना है कि 21 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। चार बेटे हैं, जिसमें 19 वर्षीय व 17 वर्षीय दो बेटे हालातों को देखते हुए तीन साल पूर्व घर से भाग गए थे।
डेढ़ माह से दर-दर भटक रही
अब 15 वर्षीय नरेंद्र और 12 वर्षीय भुवन के साथ वह पिछले डेढ़ माह से दर-दर भटक रही है। कहना है कि पति के डर से वह अपने सगे-संबंधियों और मायके भी नहीं जाती है।
अगर घर जाती है, तो पति मारपीट करते हैं। अधिवक्ता हरेंद्र सिंह नेगी महिला को अपने घर ले गए। उन्होंने उसकी व्यथा सुन प्रशासन को भी मामले से अवगत कराया।
शीघ्र कार्रवाई के निर्देश
उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पटवारी को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि पटवारी द्वारा महिला के पति को दो बार गिरफ्तार कर तहसील लाया जा चुका है, लेकिन वह दोनों बार चकमा देकर वहां से फरार हो गया।