फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pulwama Encounter Martyred Soldiers Rahul dead body may reach Uttarakhand Today

उत्तराखंड: अब गुरुवार को आएगा पुलवामा मुठभेड़ में शहीद राहुल का पार्थिव शरीर, इंतजार में परिवार

Wed, 22 Jan 2020 10:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Jan 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Encounter Martyred Soldiers Rahul dead body may reach  Uttarakhand Today
शहीद राहुल रैंसवाल - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में आतंकियों के साथ लोहा लेते हुए शहीद हुए चंपावत के बेटे शहीद राहुल का शव आज किन्हीं कारणों से उत्तराखंड नहीं आ सकता। अब उनका  पार्थिव शरीर गुरुवार चंपावत पहुंचेगा। 

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि आज दोपहर तीन बजे तक शहीद का पार्थिव शरीर चंपावत में उनके घर पर लाए जाने की सूचना थी। लेकिन अब गुरुवार को सुबह नौ बजे शहीद का पार्थिव शरीर उनके घर लाया जाएगा। 
विज्ञापन


शहीद राहुल रैंसवाल (25) के पिता वीरेंद्र सिंह रैंसवाल इस वक्त पत्नी हरू देवी के साथ चंपावत के कनलगांव में रहते हैं। शहादत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी शहीद के परिजनों को ढाढस बंधा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2012 में फौज में हुए थे भर्ती

राहुल रैंसवाल 2012 में फौज में भर्ती हुआ था। जबकि शहीद का बड़ा भाई राजेश रैंसवाल भी 2009 से फौज में है और इस वक्त 15 कुमाऊं में लखनऊ में तैनात है। राहुल के दादा भी फौज में ही थे। अपर जिलाधिकारी टीएस मर्तोलिया ने बताया कि शहीद राहुल रैंसवाल का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। 

बता दें कि मंगलवार को ख्रीव के जंतरंग इलाके में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस आधार पर सेना की 50 राष्ट्रीय राइफ ल्स (आरआर), सीआरपीएफ  और एसओजी के जवानों ने सुबह करीब 11 बजे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

घेरा सख्त होने पर वहां एक मकान में छिपे आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, तो सुरक्षा बलों ने भी जवाबी फायरिंग की। आतंकियों के हमले में 18 कुमाऊं (अभी 50 आरआर) के जवान राहुल रैंसवाल की  शहादत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed