फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   public meeting in support of CAA at haldwani CM Trivendra Singh Rawat reach

सीएए की समर्थन रैली में बोले सीएम त्रिवेंद्र- अर्बन नक्सल के साथ मिलकर भ्रम फैला रही कांग्रेस

Fri, 10 Jan 2020 05:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 Jan 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
public meeting in support of CAA at haldwani CM Trivendra Singh Rawat reach
रैली में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सीएए से किसी देशवासी की नागरिकता छिनने वाली नहीं है, लेकिन कांग्रेस अर्बन नक्सल के साथ मिलकर भ्रम फैला रही है। देश के लोगों को विरोधियों की चाल से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा को विरोधियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए घर-घर जाकर सीएए की सच्चाई से अवगत कराना होगा।

विज्ञापन


सीएए के समर्थन में शुक्रवार को रामलीला मैदान में आयोजित रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने 13 मिनट के भाषण में विरोधियों पर जमकर भड़ास निकाली। कहा कि सीएए के मामले में आम जनता को जागरूक करने के लिए भाजपा ने प्रदेश में 300 रैलियां निकाली हैं। इन रैलियों में तीन से 15 हजार तक लोग शामिल थे। देश को जब-जब जरूरत पड़ी है उत्तराखंड के जवान मैदान में उतरे हैं। सेना ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन


अब जनता भी जवाब देने के लिए तैयार हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पुराने नेता सीतापट्टाभिरमैया के समक्ष गांधीजी ने कहा था कि देश का विभाजन हुआ है। यदि कोई उत्पीड़न का शिकार होता है तो उसे शरण देने के साथ ही रोजगार भी उपलब्ध कराना होगा लेकिन तत्कालीन सरकार गैंडों की तरह सोती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कांग्रेस के लोग अर्बन नक्सल के साथ मिलकर सीएए का विरोध कर रही हैं। विरोधी बताएं कि किसी की नागरिकता सीएए से क्यों छिनेगी? देश के ईमानदार और निर्भीक प्रधानमंत्री ने 370 जैसी 70 साल की बीमारी को कानून बनाकर एक झटके में समाप्त कर दिया। रैली के संयोजक बंशीधर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बलवान होकर उभरा है।  

वोटों के सौदागर कर रहे माहौल खराब : भगत

रैली के संयोजक विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बलवान होकर उभर रहा है। अमेरिका जैसा सुपरपावर मध्यस्थता के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बुला रहा है। 370, 35ए हटाकर प्रधानमंत्री ने 70 साल का नासूर साफ कर दिया। तीन तलाक और राम मंदिर का रोड़ा भी हटाया। सीएए पाकिस्तान और अफगानिस्तान से प्रताड़ित लोगों को शरण देने के लिए है, लेकिन वोटों के सौदागर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

मौसम भी साफ हो गया : बिष्ट
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीब शरणार्थियों की चिंता करते हुए सीएए बनाया है। खिली धूप को देखकर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भगवान ने भी उनकी सुन ली है। अब जुलूस निकालना और लोगों को जागरूक करना पार्टी के लिए आसान होगा।

जमरानी के लिए जताया आभार : गजराज
उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने जमरानी के लिए तीन हजार करोड़ रुपये दिलाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। बताया कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। भाजपा उन लोगों के खिलाफ है जो देश को तोड़ना चाहते हैं।

जुलूस निकाला, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

विधायक बंशीधर भगत ने सीएए के समर्थन में निकलने वाले जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस मुख्य बाजार होते हुए तहसील पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने विधायक बंशीधर भगत के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने मेथिशाह नाले पर पुल स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। सभा को मंडी समिति अध्यक्ष गजराज बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, केएमवीएन उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत, वरिष्ठ नेता तारा चंद्र पांडे, दीवान सिंह बिष्ट ने संबोधित किया।

जूट का बैग लेने को टूट पड़े समर्थक
उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की ओर से रैली स्थल पर जूट के बैग लोगों को बांटे जा रहे थे। मुफ्त में बैग पाने के लिए रैली में आए लोग टूट पड़े। इसके बाद रामलीला मैदान के बाहर बांटने की कोशिश की गई तो वहां भी छीनाझपटी होने लगी। मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने बताया कि पूरे प्रदेश में जूट के 50 हजार बैग बांटने का लक्ष्य रखा है।

ये रहे मौजूद
नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल, समिति अध्यक्ष शेखर जोशी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी, पूर्व प्रमुख दिपाली कन्याल, कुमाऊं मीडिया प्रभारी तरुण बंसल, भुवन भट्ट, रेखा गुप्ता, दुर्गा देवी, दीपा ढौडियाल, दीवान सिंह बिष्ट, अनिल बिष्ट, पुष्कर बोरा, अखिलेश वर्मा, कैलाश बुढलाकोटी, हेम चंद्र तिवारी, भगवान कुमटिया, हरीश अटवाल, धर्मदत्त सती, गोपाल बुढलाकोटी, श्याम दत्त रखोलिया, प्रताप सिंह, चंदन किरौला, जीवन भट्ट, महमूद हसन बंजारा, गंगा सामंत, मोहन खोलिया, हयात सिंह डसीला, पूरन जोशी, दीनू सती, विनोद ढौडियाल, अंशु पांडे, जोगा मेहरा, नवीन गर्जोला, नवीन पंत आदि थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कमल नयन जोशी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed