{"_id":"59f089514f1c1b8e698b7733","slug":"public-holiday-declared-on-chhath-puja-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, केवल यहां होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, केवल यहां होगा काम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Oct 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने छठ पूजा पर्व पर बृहस्पतिवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने अवकाश के आदेश जारी किए हैं। बैंकों, कोषागार, उप कोषागार को छोड़ कर शेष सभी विभागों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
इस बार सरकार ने छठ पूजा पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश किया है। इससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। पिछले दो दिनों से छठ पर्व पर अवकाश घोषित होने के लिए कर्मचारी काफी बेताब थे।
विज्ञापन
सचिवालय के गलियारों में चर्चा थी कि देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जनपदों में ही छठ पूजा पर अवकाश घोषित होगा। कर्मचारी एक-दूसरे से अवकाश के बारे में जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
पढ़ें:-http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2017/10/25/22854502-755572107984686-142316138-n_59f086c8eeb27.jpg
लेकिन बुधवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए। आदेश साफ कहा गया कि बैंकों, कोषागार व उप कोषागार को छोड़ कर राज्य में अवकाश रहेगा। इस बारे में सभी विभागों के अधिकारियों व जिलाधिकारियों को अवकाश की सूचना भेजी गई।