{"_id":"68e6070870ed55c3710a346b","slug":"public-hearing-today-in-paper-leak-case-senior-justice-high-court-nainital-dehradun-uttarakhand-news-in-hindi-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पेपर लीक मामला; सेनि न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय नैनीताल कर रहे जनसुनवाई, शिकायतें व तथ्य जान रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पेपर लीक मामला; सेनि न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय नैनीताल कर रहे जनसुनवाई, शिकायतें व तथ्य जान रहे
Wed, 08 Oct 2025 12:27 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:27 PM IST
सार
पेपर लीक मामल में आज जनसुनवाई हो रही है। देहरादून के आईआरडीटी ऑडिटोरियम में सेनि न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय नैनीताल जनसुनवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
पेपर लीक मामले में जनसुनवाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पेपर लीक मामले की जांच के लिए बने एकल सदस्यीय आयोग की ओर से आज जनसुनवाई व संवाद किया जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी इससे संबंधित सभी लोगों की शिकायतें और तथ्यों को जान रहे हैं। इससे पहले आयोग हल्द्वानी और टिहरी में जनसुनवाई कर चुका है।
विज्ञापन
देहरादून में सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में जनसुनवाई के लिए लोगों को बुलाया गया है। बता दें कि 21 सितंबर को यूकेएसएसएससी की परीक्षा में पेपर लीक के आरोप के बाद एसआईटी का गठन किया गया था। इसमें युवाओं ने आठ दिन तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आरएसएस के 100 वर्ष पूरे; शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन पर जोर, 20 लाख परिवारों तक पहुंचेगा संघ
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के बीच जाकर सीबीआई जांच की संस्तुति की थी। इसकी जांच के लिए पूर्व न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में एक एकल सदस्यीय आयोग का गठन भी किया गया था।