फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   public can create problem for fake teachers

अब लोग लगाएंगे फर्जी टीचरों की 'वाट', ये है अनोखा प्लान

Fri, 21 Jul 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Jul 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
public can create problem for fake teachers
teacher demo pic

शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्रों से नियुक्तियों की जांच को गठित एसआईटी ने विज्ञप्ति जारी कर लोगों से फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षकों के बारे में जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


फोन अथवा ईमेल के जरिए सूचनाएं दी जा सकती हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसमें सरकारी और अशासकीय स्कूलों के शिक्षक भी जांच के दायरे में रहेंगे।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्रों की नियुक्तियों की जांच को सीबीसीआईडी की अपर पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की अगुवाई में गठित एसआईटी ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी नियुक्तियों के मामले में विभागीय जांच रिपोर्ट मांगी

public can create problem for fake teachers
गिरफ्तार

एसआईटी प्रभारी एएसपी चौबे ने सबसे पहले शिक्षा निदेशालय पहुंचकर अपर निदेशक बेसिक वाईके सिंह से नियुक्तियों में हुई गड़बड़ी को लेकर हुई विभागीय जांच रिपोर्ट पर चर्चा की थी।

उन्होंने फर्जी नियुक्तियों के मामले में लिखापढ़ी में विभागीय जांच रिपोर्ट मांगी है। एसआईटी प्रभारी और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बुधवार को समाचार पत्रों को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शिक्षा विभाग में कार्यरत फर्जी शिक्षकों की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है।

यदि किसी व्यक्ति के पास फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर किसी शिक्षक के नियुक्त होने के संबंध में कोई जानकारी अथवा सूचना है तो वह अपराध अनुसंधान विभाग खंड कार्यालय (निकट थाना बसंत विहार) सीमा द्वार देहरादून में व्यक्तिगत रुप से आकर बता सकता है।

इसके अलावा मोबाइल नंबर, ईमेल और फैक्स द्वारा सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

अमर उजाला की मुहिम रंग लाई

public can create problem for fake teachers
कॉल

अमर उजाला ने शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से हुई नियुक्तियों का सिलसिलेवार खुलासा किया था। कई माह की मुहिम के दौरान फर्जी नियुक्तियां के दर्जनों मामले सामने आए थे।

शिक्षा विभाग द्वारा फर्जी प्रमाण पत्रों पर नियुक्ति को लेकर 34 शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई।

अमर उजाला की मुहिम का असर था कि शासन को मामले में कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। पहले विजिलेंस जांच की बात कही गई, लेकिन बाद में एसआईटी के गठन पर मुहर लगी।

यहां करे शिकायत
मोबाइल नंबर-9411112342
फैक्स नंबर- 0135, 2764005
ईमे-आईडी-cbcid-secdeh-uk@nic.in

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed