फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Public awareness rally held on World Disability Day

Dehradun News: विश्व विकलांग दिवस पर निकली जनजागरूकता रैली

Mon, 04 Dec 2023 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Public awareness rally held on World Disability Day
विश्व विकलांग दिवस पर लेमन अस्पताल ने जनजागरूकता रैली निकाली। इसमें सामाजिक संस्था से जुड़े लोग शामिल हुए। ब्लॉक परिसर से शुरू हुई रैली मुख्य बाजार होते हुए नगर पालिका विकासनगर के टाउन हॉल में संपन्न हुई। विकलांगों को रोजगार और शिक्षा की मांग की गई। इस मौके पर रेहाना सिद्दकी, प्रीति सैनी, लवलेश शर्मा, सुमित नेगी, यमन चौधरी, मीरा, सविता, ममता मुल्तानी आदि शामिल रहे। दूसरी ओर सहसपुर में आकाश विकलांग सेवा समिति ने श्री गुरुराम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल कांग्रेस नेता आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। दिव्यांगों को अवसर देने की जरूरत है। समिति की ओर 300 दिव्यांगों को कंबल वितरित किए गए। समिति की ओर से सहसपुर बाजार में रैली भी निकाली गई। समिति के अध्यक्ष सुंदर थापा ने कहा कि दिव्यांगों के अधिकारों को लेकर सरकारों को गंभीर होना होगा। इस मौके पर ओमवीर सिंह, गुरमेल सिंह राठौड़, देवेंद्र कंडवाल, सुंदर थापा, गुलफाम, नसीम, रंजीत, गौरव, गौतम, आयुष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed