फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   public angry on bjp mla ganesh joshi for encroachment drive

देहरादून: अतिक्रमण हटाने जाने से नाराज लोगों ने भाजपा विधायक गणेश जोशी को घेरा

Fri, 20 Jul 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Jul 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
public angry on bjp mla ganesh joshi for encroachment drive
विधायक गणेश जोशी को भीड़ ने घेरा - फोटो : amar ujala

अतिक्रमण हटाने जाने से नाराज ब्रह्मावाला खाला के लोगों ने भाजपा विधायक गणेश जोशी का घेराव किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उजाड़ने का आरोप लगाया। बाद में विधायक जोशी के समझाने पर लोग शांत हुए। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ब्रह्मावाला खाला में करीब पांच सौ लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने अतिक्रमण की आड़ में सरकार पर खुद को उजाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर मसूरी विधायक गणेश जोशी वहां पहुंचे। लोगों ने विधायक का भी घेराव किया और अपना विरोध जताया। विधायक जोशी ने लोगों को कहा कि सरकार किसी को भी उजड़ने नहीं देगी। वह व्यक्तिगत रूप से लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। विधायक जोशी के समझाने पर स्थानीय लोग शांत हो गए। उन्होंने कहा कि विधायक के आश्वासन के बावजूद अगर उन्हें उजाड़ने की कार्रवाई की गई तो वह विरोध जताएंगे।
विज्ञापन


वहीं, सहस्त्रधारा रोड पर भी अतिक्रमण को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद रायपुर विधायक उमेश शर्मा आईटी पार्क के पास क्षेत्र में पहुंचे। यहां टीम ने पंचायत की पांच दुकानों को अतिक्रमण में चिह्नित कर लिया। इस पर विधायक शर्मा ने कहा कि पंचायत की दुकानें एसडीएम के अनुमोदन के बाद आवंटित की गई। पंचायत आज भी सभी दुकानों का किराया वसूल रही है। ऐसे में वह दुकानें अतिक्रमण की श्रेणी में कैसे आ सकती है। इसके बाद शाम को वह ईसी रोड पहुंचे, जहां उन्होंने टास्क फोर्स प्रभारी आशीष श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफवाहों पर ध्यान न दें
मेरा सभी लोगों से निवेदन है कि धैर्य बनाए रखें और सरकार पर  विश्वास करें। इन दिनों कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं, उन पर बिल्कुल ध्यान न दे। सरकार मलिन बस्तियों के लिए अध्यादेश ला रही है। नेहरू कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी कंपाउंडिंग की व्यवस्था होगी। 

- उमेश शर्मा, विधायक, रायपुर

सड़क से ट्रांसफार्मर, पोल भी हटाएं
अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सड़कों से ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अतिक्रमण की परिधि में आ रहे ट्रांसफार्मर व पोल के साथ ही बिजली लाइन, एचटी व एलटी लाइनों को हटाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी लाल निशान लगाए गए हैं, उन्हें तुरंत हटाया जाना है। उन्होंने विभिन्न विभागों को सड़कों के चौड़ीकरण, डामरीकरण और सुंदरीकरण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। लोनिवि अधिकारियों को उन्होंने सड़के के समतलीकरण कार्य तेज करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। नगर आयुक्त को उन्होंने ध्वस्त किए गए भवनों, बाउंड्रीवाल का मलवा सड़कों से हटाने के काम में तेजी लाने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed