Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Providing public facilities in rural areas is a priority

Dehradun News: ग्रामीण क्षेत्रों में जन सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता

Wed, 12 Mar 2025 07:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Providing public facilities in rural areas is a priority
कालसी। ग्राम पंचायत लखवाड़ व धनपोऊ के मजरा छोई-छनास मोटर मार्ग का जिला पंचायत की प्रशासक मधु चौहान ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जन सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहा है। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनमानस की समस्याओं का हर संभव समाधान कर रही है। मजरा छोई-छनास के लिए बनकर तैयार हुई सड़क के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ जिला पंचायत प्रशासक का स्वागत किया। जिला पंचायत की प्रशासक ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के सहयोग से ग्रामीणों को यह सुविधा मिल पाई है। उन्होंने बताया कि छनास में ग्रामीणों की सुविधा को आंगनबाड़ी केंद्र व भवन का निर्माण भी कराया गया है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने जिला पंचायत प्रशासक का आभार भी जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed