फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Protests continue against the plant

प्लांट के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी

Sun, 09 Feb 2020 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Protests continue against the plant
विकासनगर। शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के खिलाफ स्थानीय लोगों का धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। स्थानीय लोगों ने रैकमी कंपनी और नगर निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने कहा कि रैकमी कंपनी प्रबंधन ने प्लांट से निकलने वाले करीब 100 टन आरडीएफ(रीफ्यूज ड्राइवड फ्यूल) को निस्तारित करने के लिए हिमाचल स्थित सीमेंट फैक्ट्री में भेजने का दावा किया था। मगर, आरडीएफ को लिचेंट तालाब में ही दबाकर निस्तारित किया जा रहा है। इसका सीधा असर प्लांट के आसपास के भूगर्भ जल स्तर पर पड़ेगा। प्लांट में निस्तारित होने वाला कचरा हवा और जल दोनों को प्रदूषित कर रहा है। नियमों को ताक पर रख संचालित हो रहे प्लांट के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद प्रदूषण नियंत्रण विभाग प्लांट के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जब तक प्लांट को शिफ्ट नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना देने वालों में राजेश शर्मा, प्रेम सिंह नेगी, मनीष झा, मिट्ठन लाल, रीता शर्मा, अरविंद भट्ट, जितेंद्र गुप्ता, निरंजन चौहान, परमीत डबास, शशि कुमार, सीएम जोशी, नीमा जोशी, दीपा जोशी, नीति पंवार, सुमित्रा सती, कमला नेगी, सुमित्रा रावत, राजाराम, दिलशाद, शमशाद, मोनू, आशा रावत, सुमाली बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed