फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Protestant Anganwadi worker transported to hospital

अनशनकारी कार्यकर्ता को अस्पताल पहुंमाई सिटी

Thu, 23 Jan 2020 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Protestant Anganwadi worker transported to hospital
अनशनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पुलिस ने बुधवार को जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस प्रशासन अब तक अनशनकारी 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अस्पताल भेज चुकी है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 47 दिन से हिंदी भवन के सामने धरने पर बैठी हैं। 10 जनवरी से दो कार्यकर्ताओं ने आमरण अनशन शुरू किया था। तब से पुलिस 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती करा चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को राजबाला और विद्या देवी आमरण अनशन पर रहीं। विद्या देवी का स्वास्थ्य बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें जबरन उठाकर अस्पताल भेजा। उनकी जगह शाम को ज्योति रावत ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। संगठन की प्रांतीय संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की हठधर्मिता के आगे किसी भी कीमत नहीं झुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका, कर्मचारी यूनियन ने सरकार से उनका मानदेय बढ़ाने की मांग की है। इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री चित्रकला, लक्ष्मी पंत, उर्मिला, रजनी गुलेरिया, राधा बुडाथोकी, मीना वर्मा, मधुबाला, शीला बहुगुणा, सोमबाला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed