{"_id":"f5d3e3097ec47422c22fa3b1ab3eaf6e","slug":"protest-will-continue-after-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के बाद करेंगे उग्र आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के बाद करेंगे उग्र आंदोलन
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 02 Nov 2013 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमितीकरण की मांग को लेकर बेस अस्पताल और राजकीय मेडिकल कालेज के संविदा कर्मचारियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मियों के आंदोलन का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं कर्मचारियों ने दीपावली के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
उग्र आंदोलन की चेतावनी
शनिवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन मेडिकल कालेज परिसर में नौ कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठे। उनके समर्थन में पहुंचे अन्य संविदा कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के प्रति सरकार का उपेक्षित रवैया असहनीय है। सरकार ने जल्द कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, तो दीपावली के बाद उग्र आंदोलन और आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
वहीं पूर्ण कार्य बहिष्कार के चलते बेस अस्पताल में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। वार्डों में कर्मचारियों के नहीं होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर आकस्मिक सेवा के कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
अनशन करने वालों में वंदना पोखरियाल, सुनीता बहुगुणा, ज्योति रावत, युद्धवीर सिंह, त्रिलोक, संध्या भट्ट, संजय असवाल, देवेंद्र खत्री, दिनेश शामिल थे। इस मौके पर संतोष बलूनी, प्रीति कगडियाल, चंद्रशेखर, मनमोहन बर्त्वाल, राकेश भंडारी आदि मौजूद थे।