फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest rallies in dehradun.

बदलेंगे रास्ते आज सोच समझकर घर से निकलें

Mon, 08 Feb 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Feb 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
protest rallies in dehradun.

सोमवार को देहरादून के लोग अगर घर से बाहर निकल रहे हैं तो सोच-समझकर निकलें। विभिन्न संगठनों के विरोध प्रदर्शनों की वजह से जहां सड़कों पर जाम लगने की आशंका है, वहीं कई जगहों पर चार से पांच घंटे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

विज्ञापन


सोमवार को पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक महासंघ की ओर से गरजना रैली निकाली जाएगी। प्रशिक्षित बेरोजगारों का सचिवालय कूच भी है। इस वजह से शहर का ट्रैफिक रूट डायवर्ट रहेगा। शिक्षक महासंघ की रैली सुबह 11 बजे परेड मैदान से होते हुए सचिवालय कूच करेगी।
विज्ञापन


इसके लिए पुलिस ने रूट चार्ट तैयार किया है। पुलिस के अनुसार रैली में चार हजार से अधिक कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। ऐसे में सड़कों पर जाम की स्थिति हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बेरोजगारों के सचिवालय कूच का असर भी ट्रैफिक पर पड़ने वाला है। इसके अलावा सोमवार होने की वजह से अधिक वाहनों की आवक की वजह से भी जाम की समस्या रहेगी। इस दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए पुलिस ने रूट चार्ट तैयार किया है।

ट्रैफिक रूट डायवर्ट चार्ट
- जब गरजना रैली परेड ग्राउंड पानी की टंकी के निकट एकत्रित होगी उस दौरान यातायात सुचारु रूप से चलेगा।
- रैली जब पानी की टंकी से रोजगार तिराहे की ओर चलेगी तब सर्वे चौक की ओर से रोजगार तिराहे की ओर आने वाले यातायात  क्रॉस रोड होते हुए आगे भेजा जाएगा।
- महारैली के कॉन्वेंट तिराहा पास करने के दौरान सर्वे चौक से रोजगार की ओर का यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
- रोजगार से लैंसडाउन की ओर जाने वाले यातायात को कॉन्वेंट तिराहे से मनोज क्लीनिक की ओर भेजा जाएगा।
- रैली लैंसडाउन चौक पार करते कनक चौक की ओर जाएगी तब कॉनवेंट से लैंसडाउन की ओर का यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
- दर्शनलाल व बुद्धा चौक से कनक चौक की ओर आने वाले वाहनों को लैंसडाउन चौक से कॉन्वेंट तिराहे होते हुए
रोजगार तिराहे की ओर भेजा जाएगा।
- इस दौरान पैसिफिक से कनक चौक की ओर आने वाले वाहनों को डूंगा हाउस से रोजगार तिराहे की ओर भेजा जाएगा।
- रैली के कनक चौक पार करते हुए सचिवालय की ओर कूच करने के दौरान ओरियन्ट से कनक चौक की ओर जाने वाले वाहनों को ओरियन्ट चौक से ग्लोब चौक से यूकेलिप्टस चौक होते हुए आगे भेजा जाएगा।
- जब रैली पेसिफिक तिराहे से सचिवालय की ओर जाएगी तब पेसिफिक से सचिवालय की ओर जाने वाला यातायात ग्लोब चौक की ओर डाइवर्ट किया जाएगा।
- रैली व प्रदर्शन में भाग लेने वाले कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था परेड ग्राउण्ंड, रेंजर्स ग्राउंड और पवेलियन ग्राउंड में की गयी है।

सरकार ना मानी तो नहीं चलेगी ओपीडी
डायनेमिक एश्योरड कैरियर प्रोग्रेशन (डीएसीपी) की मांग पर दो सप्ताह से आंदोलनरत चिकित्सकों ने अब ओपीडी का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। प्रांतीय चिकित्सक सेवा संघ (पीएमएचएस) ने सरकार को चार दिन का अल्टीमेटम दिया है।

चिकित्सक अगले चार दिन तक दो घंटे का कार्यबहिष्कार करेंगे उसके बाद ओपीडी सेवाएं ठप कर देंगे। इस बीच अगर सरकार की मामले का समाधान नहीं निकाल पाई तो मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

पीएमएचएस के बैनर तले प्रदेश भर के डाक्टर पिछले दो हफ्ते से आंदोलन कर रहे हैं। पहले उन्होंने सोमवार 25 जनवरी से काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उसके बाद सोमवार एक फरवरी से रोजाना दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। रविवार को बैठक आयोजित कर उन्होंने आंदोलन की रणनीति तय की।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ आनंद शुक्ला ने बताया कि अगले चार दिन चिकित्सक सुबह 9 से 11 बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगे। उसके बाद भी डीएसीपी की एक सूत्रीय मांग पूरी नही हुई तो प्रदेश भर के चिकित्सक ओपीडी का बहिष्कार करेंगे। इमरजेंसी और पोस्टमॉर्टम के अलावा चिकित्सक कोई ड्यूटी नही करेंगे।

इससे पहले भर्ती मरीजों को भी डिस्चार्ज किया जायेगा। बैठक में अध्यक्ष डॉ संजीव गोस्वामीए महामंत्री डा. नरेश नपलच्याल, डॉ प्रदीप पाण्डेय, डॉ दीप प्रकाश, डॉ मनोज कांडपाल, डॉ हरीश त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।

कमेटी के पास चार दिन
1 जनवरी 2015 से पूर्व के तैनात चिकित्सकों को डायनेमिक एश्योरड कैरियर प्रोग्रेशन (डीएसीपी) पर फैसला लेने के लिए मंत्रिमंडल की गठित कमेटी के पास अधिक समय नहीं है। मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, मुख्य प्रधान सचिव राकेश शर्मा और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओम प्रकाश की वाली कमेटी की सोमवार को बैठक होगी।

यह है डीएसीपी
नए डाक्टरों को मौजूदा 8, 16 और 26 वर्ष केसेवाकाल पर निश्चित समयबद्ध वेतन वृद्धि के बदले 4, 8, 13 और 20 वर्ष पर लाभ मिलेगा। यानि अगर पदोन्नति के लिए रिक्त पद नहीं भी होगा तब भी डाक्टर को निचले पद पर रहकर भी ऊपर केपद का वेतनमान मिल जाएगा।

शिक्षक महासंघ की गर्जना रैली आज
पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक महासंघ ने सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को गर्जना रैली का ऐलान किया है। महासंघ से जुड़े कर्मचारी रैली के लिए दून पहुंचने लगे हैं। जो सुबह 11 बजे परेड ग्राउंड में एकत्र होकर सचिवालय कूच करेंगे।

महासंघ ने गर्जना रैली की सफलता के लिए दून में रविवार को इसकी समीक्षा की। प्रदेश महामंत्री सुनील दत्त कोठारी ने कहा कि सरकार उनकी 38 सूत्री मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। मुख्यमंत्री और फिर मुख्य सचिव के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन कर्मचारियों को केवल झूठे आश्वासन दिए गए।

उन्होंने कहा कि गर्जना रैली में चार हजार से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे। प्रदेश प्रवक्ता डीसी बुडलाकोटी ने कहा कि लंबित मांगों पर सरकार को आश्वासन याद दिलाने के लिए यह रैली निकाली जा रही है। पहले चरण में महारैली के माध्यम से सचिवालय घेराव करेंगे।

यदि इसके बाद भी सरकार न चेती तो आंदोलन को उग्र करते हुए धरना, प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार और अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार मिश्रा, सुभाष देवलियाल, दीप चंद्र बुडलाकोटी, पूर्णानंद नौटियाल, आरपी जुयाल, राजपाल सिंह, केएल बलूनी, आनंद सिंह रावत, गोविंद सिंह नेगी आदि शामिल रहे।

प्रशिक्षित बेरोजगारों का सचिवालय कूच आज
शिक्षकों के भर्ती के पद बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलनरत बीएड टीईटी पास प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ सोमवार को सचिवालय कूच करेंगे। बेरोजगारों ने कहा है कि प्रदेश सरकार विभाग में रिक्त 6200 पदों पर शिक्षकों की भर्ती करे। प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों पर भर्ती की मांग करते हुए 106 दिनों से शिक्षा निदेशालय में धरने पर बैठे बेरोजगारों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।


बेरोजगारों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों पर भर्ती का आश्वासन दिया था, लेकिन मात्र 389 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ के मीडिया प्रभारी विवेक नैनवाल ने कहा कि सरकार जब तक 6200 पदों पर भर्ती का शासनादेश जारी नहीं करती बेरोजगारों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को बेरोजगार एक बजे परेड ग्राउंड में एकत्र होकर सचिवालय कूच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed