{"_id":"65d9a71155137e8a48069b7d","slug":"protest-of-anganwadi-workers-regarding-their-demands-in-doiwala-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सरकार के खिलाफ गरजी आंगनबाड़ी वर्कर्स, मांगों को लेकर बुलंद की आवाज; कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सरकार के खिलाफ गरजी आंगनबाड़ी वर्कर्स, मांगों को लेकर बुलंद की आवाज; कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
Sat, 24 Feb 2024 01:51 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, डोईवाला
अमर उजाला नेटवर्क, डोईवाला
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:51 PM IST
सार
उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को भारी संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन और समस्याओं के निदान की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह 10 बजे काफी संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर्स ऋषिकेश रोड स्थित गुरुद्वारा लंगर हॉल के निकट एकत्रित हुई। वहां से संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री के नेतृत्व में नारेबाजी करती हुई जुलूस के रूप में तहसील मुख्यालय पहुंची जहां पर जमकर प्रदर्शन किया। कई घंटे धरना प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने अपनी मांगों को बुलंद किया।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स से सरकार बहुत काम ले रही है, जबकि उन्हें सिर्फ मानदेय दिया जा रहा है। लंबे समय से राजकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग उठाई जा रही है। पिछले 20 फरवरी से आंगनबाड़ी वर्कर्स और सहायिकाएं कार्य बहिष्कार पर हैं। उन्होंने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो निर्वाचन संबंधी कार्यों का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये पढ़ें- PHOTOS: हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा
इस दौरान जिला अध्यक्ष सुनीता राणा, सिमरन पवार, भागीरथी भट्ट, गीता बिष्ट, रजनी राणा, उमा देवी, मनजीत, निधि सक्सेना, आनंदमई यादव, परमजीत कौर, आकांक्षा लोधी आदि तमाम आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सारिकाएं मौजूद थी।