फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest in dehradun

सचिवालय के बाहर आंदोलनकारी गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2013 09:46 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Dec 2013 09:46 PM IST
विज्ञापन
protest in dehradun

एक समान पेंशन, सरकारी नौकरी में दस फीसदी आरक्षण और राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा देने की मांग पर राज्य आंदोलनकारियों ने सचिवालय पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन पहुंचा दिया। देर शाम उन्हें रिहा किया गया।

विज्ञापन


पुलिस से धक्का मुक्की
उत्तराखंड चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संगठन के बैनर तले बुधवार को कचहरी स्थित शहीद स्मारक से  आंदोलनकारी सचिवालय की ओर निकले। पुलिस ने उन्हें मीडिया सेंटर के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस दौरान आंदोलनकारियों की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। बाद में आंदोलनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


नौ नवंबर से कर रहे आंदोलन
संगठन के महामंत्री जबर सिंह पावेल ने कहा कि आंदोलनकारी नौ नवंबर से आंदोलन पर हैं। सीएम आवास कूच के अलावा जाम भी लगाया जा चुका है, लेकिन सरकार अनदेखी कर रही है। कैबिनेट बैठक से पहले सरकार ने आश्वासन भी दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शनी में जितेंद्र चौहान, जबर सिंह पावेल, प्रमिला रावत, सुलोचना भट्, जानकी, बलवीर सिंह नेगी, भुवनेश्वरी नेगी, नर्मदा नेगी, उषा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च तक बढ़ी चिह्नीकरण तिथि
राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए लंबित आवेदन पत्रों के निस्तारण की अंतिम तिथि 31 मार्च 2014 तक बढ़ा दी गई है। प्रमुख सचिव गृह ओमप्रकाश ने बताया कि यह तिथि 31 मार्च 2013 तक निर्धारित की गई थी। अब अंतिम तिथि तक सभी जिलाधिकारियों को लंबित आवेदन पत्रों के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed