फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest by BJP

धरने पर भाजपाई, सीएम से मिलकर हुए शांत

Mon, 30 Dec 2013 08:15 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Dec 2013 08:15 PM IST
विज्ञापन
protest by BJP

उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र में विकास की अनदेखी और विपक्ष के विधायकों के साथ योजनाएं स्वीकृत करने में भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा के दिग्गजों ने सचिवालय के बाहर धरना दिया। इसी दौरान बातचीत का बुलावा आने पर भाजपाइयों ने सीएम से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम ने आश्वासन दिया है, यदि कोई समाधान नहीं निकला तो सदन में सरकार को घेरेंगे।

सोमवार को दिया गया धरना खासतौर पर पार्टी केपूर्व प्रदेश अध्यक्ष व डीडीहाट से पार्टी विधायक बिशन सिंह चुफाल केनेतृत्व में था। चुफाल का आरोप है कि उनका क्षेत्र सीमांत है और वहां विकास कार्य पूरी तरह से ठप है।

विज्ञापन


लेकिन इसी बीच कई मुद्दे और जुड़ गए और चुफाल के साथ प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत व नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, पूर्व स्पीकर व विधायक हरबंश कपूर व विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह समेत कई नेता धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्यारह बजे जैसे ही भाजपाई सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे तो सीएम कार्यालय से बातचीत का बुलावा आ गया। उस वक्त तक पूर्व सीएम रमेश पोखरिलाय निशंक भी पहुंच गए थे।

सभी भाजपा नेता मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से मिलने गए और घंटों तक कई मुद्दों पर बातचीत हुई। भाजपा नेताओं ने सीएम से कहा कि विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में विकास योजनाएं लागू करने में भेदभाव किया जा रहा है।

खासतौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास का काम ठप पड़ा है। निशंक ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने चार जिलों के गठन का शासनादेश जारी किया था लेकिन इस सरकार ने कुछ नहीं किया। यदि नए जिलों व तहसीलों की जरूरत नहीं है तो उन्हें खत्म कर दिया जाए।


इसके अलावा भाजपा नेताओं ने रुद्रपुर विधायक आरके ठुकराल का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में दो चार्जशीट न्यायालय में दाखिल हुई है, इसलिए सीबीआई से जांच कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed