फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest at assembly in minor girl rape case

धर्मनगरी में रेप : विधानसभा पर होगा अनशन

Sun, 19 Jan 2014 11:29 PM IST
अमर उजाला, पथरी
अमर उजाला, पथरी Updated Sun, 19 Jan 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
protest at assembly in minor girl rape case

पथरी में 13 वर्षीय किशोरी की रेप के बाद हत्या का मामला अब विधानसभा के बाहर गूंजेगा। जिसकी धमक विधानसभा के भीतर भी सुनाई देगी।

विज्ञापन


हत्याकांड का खुलासा न होने से आक्रोशित परिजन ग्रामीण सोमवार को विधानसभा कूच करेंगे। परिजनों ने दो टूक कहा कि हत्याकांड का खुलासा न होने तक वे विधानसभा की चौखट से हटने वाले नहीं है।

तेरह दिन बीत चुके हैं घटना को
विधानसभा कूच की खबर से हरिद्वार पुलिस में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। तेरह दिन बीतने पर बहुचर्चित छात्रा हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है।

बेटी के गुनाहगारों के गिरफ्त में न आने से खफा पिता ने मुख्यसचिव को पत्र भेजकर विधानसभा के बाहर आमरण अनशन की चेतावनी दी थी।

विधानसभा के बाहर धरना
रविवार को अमर उजाला से छात्रा के परिजनों ने रणनीति सांझा की। परिजनों ने बताया कि वे सोमवार सुबह यानि आज विधानसभा के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया कि बेटी के कातिलों के गिरफ्तार न होने तक विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


रुंधे गले से पिता ने कहा कि उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, पर अब तक भी कातिल खुलेआम घूम रहे है। पुलिस की कार्रवाई केवल दावे तक सिमटी हुई है।

पॉलीग्राफ टेस्ट आज से
छात्रा हत्याकांड में चिन्हित किए गए नौ संदिग्धों के पोलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया सोमवार से शुरु होगी। नगर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि दो दो संदिग्धों को पोलीग्राफ टेस्ट के लिए सीबीआई लैब भेजा जाएगा। 24 जनवरी तक ये प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने स्वीकारी असफलता
सूबे को हिला देने वाले छात्रा हत्याकांड में हरिद्वार पुलिस के हाथ अब तक खाली है। पुलिस की पड़ताल में अब तक अहम सुराग नहीं मिले है। पुलिस केवल लैब और टेस्ट के भरोसे बैठी हुई है।


डीजीपी के निर्देश पर यहां कैंप कर रहे डीआईजी गढ़वाल रेंज अमित सिन्हा ने बताया कि दून की लैब में भेजे गए संदिग्धों के डीएनए निकालने की प्रकिया अभी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed