{"_id":"696a64d8fbece70b64078ea7","slug":"protest-against-widening-and-construction-of-elevated-road-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-128312-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण और एलिवेटेड रोड निर्माण के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण और एलिवेटेड रोड निर्माण के विरोध में धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बाजार में धरने पर बैठे लोगों ने कहा- निर्माण कार्य से सैकड़ों परिवारों के जीवनयापन पर खड़ा हो जाएगा संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के धर्मावाला से बाढ़वाला तक प्रस्तावित चौड़ीकरण व एलिवेटेड रोड निर्माण के विरोध में स्थानीय लोगों ने बाजार में धरना दिया। इसका नेतृत्व कर रहे राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य संजय जैन ने कहा कि योजना बनाने से पहले स्थानीय लोगों के हितों को देखा जाना चाहिए। दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग जौनसार-बावर व हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती जनजातीय क्षेत्रों को मैदानी इलाकों से जोड़ता है। प्रस्तावित चौड़ीकरण या एलिवेटेड रोड बनने से विकासनगर नगर पालिका क्षेत्र दो हिस्सों में बंट जाएगा। इससे आमजन का दैनिक जीवन, व्यापारिक गतिविधियां और सामाजिक-सांस्कृतिक ताना-बाना प्रभावित होगा। इसके अलावा सैकड़ों परिवारों के रोजगार और जीवनयापन पर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर स्थानीय लोगों की भावनाओं, विरासत और आजीविका की अनदेखी की गई तो यह स्वीकार्य नहीं होगा। धरने पर बैठने वालों में सभासद भारत कालड़ा, डिंपल सिंह, जगमोहन सिंह, हरिओम कोहली, देवानंद पासी, प्रदीप पोत्रा, उम्मेद सिंह, मोहन राठौड़, अमिताभ अनिरुद्ध, शशि चौहान, भास्कर चुग, केके गौतम, अरविंद शर्मा आदि शामिल रहे।