{"_id":"524b7e9966559e5c1d4ac647db71fbdc","slug":"protest-against-state-bank-of-india-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI में 'सब इंस्पेक्टरों' का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SBI में 'सब इंस्पेक्टरों' का हंगामा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 17 Feb 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) की मुख्य शाखा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। उत्तराखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन-पत्र भरने को यहां सैकडों अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन
चार काउंटर बनाए गए थे
लाइन लंबी और काम धीमा होने से उनका सब्र टूट गया। आखिर बैंक की तरफ से बुलाई गई पुलिस ने उन्हें काबू किया। बैंक में सुबह से ही पैर रखने की जगह नहीं थी। चालान के लिए बैंक की तरफ से चार काउंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन
काम को लटकाने का आरोप लेकिन भीड़ इस कदर थी कि यह काउंटर भी कम पड़ रहे थे। चालान प्रक्रिया में समय लगने से अभ्यर्थी गुस्सा गए। उन्होंने बैंक कर्मियों पर जानबूझकर काम को लटकाने का आरोप लगाया। इसी बीच कुछ युवकों ने वहां शोर मचाना, हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के आने के बाद स्थिति सुधरी। काउंटरों की संख्या को भी चार से बढ़ाकर छह किया गया, लेकिन यह भी नाकाफी साबित हो रहे थे। आलम यह था कि बैंक में कार्यावधि समाप्त होने के बाद भी काम चलता रहा।
भीड़ को देखते हुए बैंक में दो काउंटर और बढ़ाए गए हैं। कर्मी नियत घंटों से अधिक समय तक कार्य कर रहे हैं। आवेदकों की संख्या अधिक होने की वजह से दिक्कत पैदा हो रही है।
-सुनील सिन्हा, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई (मुख्य शाखा)