फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest against Kashmiri students 23 protesters arrested

उत्तराखंडः कश्मीरी छात्रों के खिलाफ प्रदर्शन, तोड़फोड़, मारपीट, 23 गिरफ्तार

Tue, 19 Feb 2019 08:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 19 Feb 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
protest against Kashmiri students 23 protesters arrested
protest in dehradun

डीएवी कॉलेज के कुछ छात्रों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने सोमवार को उत्तरांचल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेकभनोलॉजी के बाहर कश्मीरी छात्रों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने तोड़फोड़ और प्रबंधन के कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और डीएवी छात्रसंघ सचिव समेत 23 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इनके खिलाफ खिलाफ राजपुर थाने में बलवा, मारपीट और गालीगलौच के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

 
पुलवामा हमले के बाद से देहरादून में कश्मीरी छात्रों के खिलाफ गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, कश्मीरी छात्रों की टिप्पणी से गुस्साए लोगों ने दो दिनों तक प्रेमनगर व सुद्धोवाला क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान टिप्पणी करने वाले दो छात्र व एक छात्रा को कॉलेजों से बाहर भी कर दिया गया। सोमवार को प्रेमनगर क्षेत्र में तो स्थिति सामान्य रही, लेकिन प्रदर्शनकारियों का हुजूम आईटी पार्क स्थित उत्तरांचल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेकभनोलॉजी के बाहर पहुंच गए।

  

कश्मीरी छात्रों को कॉलेज प्रबंधन से बाहर निकालने की मांग

यहां प्रदर्शनकारियों ने कश्मीरी छात्रों के विरोध में नारेबाजी की और कॉलेज प्रबंधन से उन्हें बाहर करने की मांग की। थोड़ी देर बाद थानाध्यक्ष राजपुर नत्थीलाल उनियाल मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। कुछ देर तक उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, मगर प्रदर्शनकारी वहां तोड़फोड़ करने लगे। पुलिस को उन्होंने शांत करने में हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

कुछ देर बाद पुलिस ने लगभग दो दर्जन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। थानाध्यक्ष नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि इस मामले में संस्थान के निदेशक कमल साहनी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ व गाली गलौच करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में डीएवी के छात्रसंघ सचिव शूरवीर सिंह चौहान, छात्रसंघ नेता सचिन पुंडीर, शुभम, अभिषेक आदि 23 लोग शामिल हैं। मंगलवार को सभी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed