फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest against akhilesh yadav in dehradun

‘वंदे मातरम-जयश्रीराम’, ‘मुलायम-अखिलेश, मुर्दाबाद’

Sun, 25 Aug 2013 08:19 PM IST
अमर उजाला, रजा शास्त्री, देहरादून
अमर उजाला, रजा शास्त्री, देहरादून Updated Sun, 25 Aug 2013 08:19 PM IST
विज्ञापन
protest against akhilesh yadav in dehradun

अयोध्या में चौरासी कोसी यात्रा रोक देने से आक्रोशित विहिप कार्यकर्ताओं ने राजधानी देहरादून के घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पुतले की अर्थी निकाल कर इसे आग के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


विहिप कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सोमवार को विहिप जिला, तहसील, ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन करके राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेगा।

रविवार दोपहर विहिप के बैनर तले लोग घंटाघर चौराहे पर इकट्ठे हुए। लोग ‘जो हिंदू राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं’,‘वंदे मातरम-जयश्रीराम’,‘मुलायम-अखिलेश, मुर्दाबाद’ के नारे लगाते रहे। नारेबाजी और प्रदर्शन करने के बाद पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। इस मौके पर लोगों ने कहा कि सपा सरकार ने चौरासी कोस यात्रा को रोक कर हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा
इस मौके पर विहिप नेता मुकेश आनंद, संदीप सिंह, अमित तोमर, विजय रावत, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे। विहिप के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार को जिला, तहसील और ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। डीएम, एसडीएम और बीडीओ के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय कार्यालय ने इस संबंध में सभी जिलों को ज्ञापन की प्रतिलिपि भेजी है। इसमें मांग की गई है कि कानून बनाकर राममंदिर को हिंदू समाज के सुपुर्द किया जाए, संपूर्ण 70 एकड़ भूमि पर राम मंदिर बने और अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा में बाबरी नाम का कोई प्रतीक चिन्ह न रहे।

हिंदू जागरण मंच ने फूंका अखिलेश का पुतला

विश्व हिंदू परिषद को चौरासी कोसी परिक्रमा करने से रोकने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में उबाल है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर उसका पुतला फूंका। उन्होंने सपा सरकार को हिंदू विरोधी करार दिया।

रविवार को डाकपत्थर चौराहे पर पुतला फूंकते हुए हिजाम कार्यकर्ताओं ने कहा कि विहिप की यात्रा कोई चुनावी स्टंट नहीं बल्कि सांस्कृतिक मुद्दा है। यात्रा का लक्ष्य अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों को जागरूक करना है। कहा कि हिंदू संगठन किसी भी हाल में यात्रा के विरोध को बर्दाश्त नहीं करेंगे।


प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक स्वतंत्रता का पूरा अधिकार है। इस परिक्रमा से हिंदुओं की आस्था जुड़ी हुई है। पुतला फूंकने वालों में मंच के जिलाध्यक्ष राकेश अमोली, सरदार सरवंश सिंह, पंकज जैन, कुलदीप शर्मा, अश्विनी, अनुपम, संदीप, अमित गुप्ता, सुनील जोशी, कुंदन, रवि शर्मा, रवि साहू, चंदराम, बबलू, केहर सिंह, धीरज कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed