फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Property dealer thrashed, allegations against renowned real estate businessman

Dehradun News: प्रॉपर्टी डीलर को जमकर पीटा, नामी रियल एस्टेट कारोबारी पर आरोप

Mon, 03 Apr 2023 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Property dealer thrashed, allegations against renowned real estate businessman
- करोड़ों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने दी पुलिस को तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश।
हरिद्वार रोड स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी के कार्यालय में प्रॉपर्टी डीलर को कर्मचारियों और अन्य लोगों ने जमकर पीट दिया। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर ने तहरीर देकर एक नामी रियल एस्टेट कारोबारी पर हमला करवाने और जान से मारने की साजिश करने का आरोप लगाया। वहीं, रियल स्टेट कंपनी के कर्मचारी ने भी प्रॉपर्टी डीलर पर गाली-गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा तहरीर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में गंगानगर के पैरामैक्स अपार्टमेंट निवासी प्रॉपर्टी डीलर अतुल गुप्ता ने बताया कि रियल स्टेट कारोबारी मनजीत जौहर के बेटे मानव जौहर ने उनको रविवार सुबह अपने ऑफिस बुलाया। जब वहां पहुंचा तो 20-25 लोगों ने उन पर लात-घूसों से हमला कर दिया। सबने निजी अंगों पर भी वार किए। मानव जौहर ने उनके साथ गाली गलौज भी किया। बताया कि वह बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा कर मौके से भागे।
विज्ञापन

पीड़ित अतुल गुप्ता ने बताया कि उनसे गाली-गलौज और मारपीट करने वालों में मानव के साथ मोहित जैन, राहुल छाबड़ा, राजू कुकरेजा और आशीष समेत 20-25 लोग शामिल थे। वहीं, एमजे प्रॉपर्टीज के कर्मचारी मोहित जैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 1 मार्च को अतुल गुप्ता उनके कार्यालय में आए। उन्होंने कंपनी के मालिक मानव जौहर और स्टाफ के साथ गाली गलौज और हाथापाई की। बताया कि अतुल गुप्ता ने मालिक और स्टाफ को जान से मारने की धमकी भी दी। काउंटर से कैश भी छीनने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। बताया कि अतुल गुप्ता के मेडिकल में मारपीट की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इनसेट
करोड़ों के लेन-देन का मामला, दोनों पुराने साझेदार
अतुल गुप्ता शहर के पुराने प्रॉपर्टी डीलर हैं। वहीं, मानव जौहर भी बड़े रियल एस्टेट कारोबारी हैं। मानव जौहर के पिता और अतुल गुप्ता की पुरानी साझेदारी है। अतुल गुप्ता के बेटे शिवांश गुप्ता ने बताया कि यह पूरा मामला एक सप्ताह पहले शुरू हुआ था। बताया कि पिता ने मानव जौहर के साथ 38.50 लाख रुपये में एक दुकान का सौदा किया था। उधर, मानव जौहर ने सौदे की कीमत को बढ़ाकर 42 लाख रुपये कर दिया। पिता पहले ही मानव को 10 लाख रुपये का टोकन दे चुके थे। बताया कि इस पर पिता ने विरोध जताया तो विवाद शुरू हो गया था। छह महीने पहले ही दोनों ने मिलकर काम करना शुरू किया था। शिवांश का दावा है कि मानव जौहर पर उनके पिता की 1.75 करोड़ रुपये की देनदारी है। वहीं, एमजे प्रॉपर्टीज के कर्मचारी मोहित जैन ने देनदारी की बात को सिरे से नकार दिया।


आयकर विभाग की छापामारी से चर्चा में आए थे कारोबारी
मानव जौहर देहरादून जिले के नामचीन कारोबारी मनजीत जौहर के बेटे हैं। पिछले साल नवंबर में आयकर विभाग की टीम ऋषिकेश में मनजीत जौहर के कार्यालय और होटल में छापामारी की थी। इससे वह शहर में खासे से चर्चाओं में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed