फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Property dealer father and son done land fraud with relatives court case file

फर्जी वसीयत बनाकर अपने नाम कर ली रिश्तेदार की जमीन, प्रॉपर्टी डीलर बाप और बेटे पर मुकदमा दर्ज

Fri, 03 May 2019 10:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
Property dealer father and son done land fraud with relatives court case file

रिश्तेदार की मां की जमीन को फर्जी वसीयत से अपने नाम कराने के मामले में प्रापर्टी डीलर रमेश बत्रा और उसके बेटे के खिलाफ जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


बल्लीवाला के दुर्गा विहार निवासी पवन चोपड़ा ने नेहरू कालोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नवादा में उसकी मां कमलेश चोपड़ा के नाम जमीन थी। आरोप लगाया कि राजेन्द्र नगर निवासी उनके रिश्तेदार रमेश बत्रा और उसके बेटे सिद्धार्थ ने 2004 में मां के फर्जी हस्ताक्षर से वसीयत तैयार कराकर कई जमीन अपने नाम करा ली। वसीयत में उनके पिता के भी फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि पवन चोपड़ा की मां रमेश बत्रा की सगी बुआ बताई गई हैं। दोनों रिश्तेदारों में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। विवेचना में आने वाले साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed