फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Properties of those who cheated foreigners will be confiscated

विदेशियों को ठगने वालों की संपत्तियां होंगी जब्त

Sun, 03 Oct 2021 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Properties of those who cheated foreigners will be confiscated
देहरादून। फर्जी कॉल सेंटरों के जरिए विदेशियों को ठगने वाले आरोपियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी। इसके लिए विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ एसटीएफ संपर्क कर रही है। साथ ही आरोपियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। एसटीएफ को सुबूत मिले हैं कि इन ठगों ने कॉल सेंटर की काली कमाई से करोड़ों रुपये की संपत्तियां अर्जित की हैं।
विज्ञापन

बता दें, इस साल पहली बार एसटीएफ ने नशा तस्करों की संपत्तियों को सील किया था। बरेली के इन तस्करों के चल और अचल संपत्तियों के संबंध में जब्तीकरण की कार्रवाई हुई थी। इसी क्रम में अब ठगी करने वालों के साथ भी यही किया जाएगा। एसटीएफ का सबसे बड़ा फोकस देहरादून में संचालित हुए कॉल सेंटरों के संचालकों पर है। इस साल कुल छह कॉल सेंटर पकड़े गए। इनमें 16 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि, इससे ज्यादा के नाम सामने आए थे। यह सब आरोपी छह राज्यों के रहने वाले हैं। दरअसल, गिरफ्तार आरोपियों में से ज्यादातर को जमानत मिल चुकी है। कारण है कि न तो धोखाधड़ी की आईपीसी की धाराओं सख्त प्रावधान है और न ही आईटी एक्ट में। आशंका रहती है कि आरोपी जेल से छूटने के बाद फिर से इन्हीं सब कामों में लग जाते हैं। चूंकि, लोगों को वित्तीय नुकसान पहुंचाकर इन्होंने अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत किया है। इससे करोड़ों रुपये की संपत्तियां अर्जित की हैं। लिहाजा, आरोपियों की इन संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नशा तस्करों की भी बन रही सूची
एसटीएफ के मुताबिक संपत्तियों को जब्त करने के लिए नशा तस्करों की सूची बनाई जा रही है। पेशेवर और बार-बार पकड़े गए लोगों की संपत्तियां सील और सीज की जाएंगी। इसके लिए 20 से ज्यादा नशा तस्करों की सूची बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ठगी और नशे के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। पहले भी नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त की गई हैं। इनमें बरेली के कुछ तस्कर भी शामिल थे। इसी की तरह ठगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभिन्न राज्यों में इनकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
-अजय सिंह, एसएसपी, एसटीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed