फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Promotions coming crosswise in Dancha sheed matter.

प्रमोशन में आड़े आ रहा ढैचा बीज प्रकरण

Tue, 15 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Promotions coming crosswise in Dancha sheed matter.
हरक सिंह रावत - फोटो : file photo
ढैचा बीज प्रकरण का निस्तारण कर इसकी वजह से कर्मचारियों के प्रमोशन में हो रही दिक्कतों को दूर किया जाना चाहिए। यह कहना है कृषि मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का। कृषि मंत्री किसान भवन में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में दो से तीन प्रमोशन दिए जाने चाहिए।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने विभागीय पुनर्गठन में विसंगतियों को दूर करने, सिंगल विंडो व्यवस्था के तहत न्याय पंचायत स्तर पर खोले गए कृषि निवेश केंद्रों का दस फीसदी किराया बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि उद्यान विभाग का ढांचा तैयार है, कृषि विभाग में कुछ नए पद सृजित किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि ढैचा बीज में शासन के जिस अधिकारी पर आरोप था, जब उसे क्लीन चिट मिल गई तो इसमें कर्मचारियों का क्या दोष हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण के निस्तारण की मांग कर रहे कर्मचारी:
इससे पूर्व कर्मचारियों ने ढैचा बीज प्रकरण के निस्तारण की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले छह साल से जांच कार्यवाही पूरी नहीं हो पाई है। जिन 170 कर्मचारियों को पहले आरोप पत्र दिए गए वे निरस्त कर फिर से आरोप पत्र दे दिए गए हैं। 

कर्मचारियों ने अधिवेशन में प्रत्येक न्याय पंचायत पर सहायक कृषि अधिकारियों की तैनाती करने, कृषि सेवा वर्ग दो की वरिष्ठता संशोधित करने सहित कई मांगों को उठाया गया। 

मामले में विभाग के 170 कर्मचारियों समेत चार अधिकारी जांच के दायरे में:
गौरतलब है कि 2010 में करीब पांच करोड़ की लागत से बीज क्रय कर इसको वितरित किया जाना दर्शया गया था, लेकिन आरोप लगा था कि बीजों की न कोई खरीदारी हुई थी न ही वितरण। 


मामले में विभाग के 170 कर्मचारियों समेत चार अधिकारी जांच के दायरे में थे, जिसके कारण इनके प्रमोशन रुके हुए थे। अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष डीएस असवाल, प्रांतीय महामंत्री वीके धस्माना, मंडल अध्यक्ष सीएस असवाल, मंडल महामंत्री एमपी सैनी, एमएस रावत, बीडी शर्मा, पीपी शैली, जीसी शैली, विनोद पटवाल आदि ने भी विचार रखे। 

लंबित मांगों के लिए विभाग को दस अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया गया है, यदि मांगों पर अमल न हुआ तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।
-डीएस असवाल, प्रांतीय अध्यक्ष अधीनस्थ कृषि सेवा संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed