{"_id":"97a04cf0c676cbc2e0acc8062fd29b02","slug":"program-in-mkp-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमकेपी में सजी सूफियाना महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमकेपी में सजी सूफियाना महफिल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 16 Dec 2013 09:11 PM IST
विज्ञापन
एमकेपी पीजी कालेज में स्नेहिल संस्था की ओर से रूहानी कार्यक्रम ‘अहसास’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई कलाकारों ने कव्वाली और गजलों से महफिल को दिलकश बना दिया। इस मौके पर तीन शख्सियतों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
राज्यपाल ने किया शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने किया। इस मौके पर खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में अवधेश चौधरी, सामाजिक उत्थान के लिए डा. एस फारूख और साहित्य के क्षेत्र में डा. सुधारानी पांडे को प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने राष्ट्रीय कला कार्यशाला की स्मारिका का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
कव्वाली सुनकर लोग चहके
सनव्वर अली, डा. ममता सिंह और हिमांशु दरमोड़ा ने गजल व कव्वाली पेशकर कार्यक्रम को नई दिशा दी। डा. ममता सिंह ने रांझा-रांझा कर दी, छाप तिलक सब छीनी जैसे सूफी कलाम पेश किए। सनव्वर अली ने हम तेरे शहर में, ख्वाजा के दरबार में सहित कई कव्वाली सुनाकर माहौल को सूफियाना बना दिया। हिमांशु दरमोड़ा ने हम फकीरों से जो चाहे वो दुआ ले जाए जैसी गजलें प्रस्तुत की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम, मुख्य विकास अधिकारी ज्योति नीरज खैरवाल, डा. पुनीत सैनी, डा. रीता तिवारी, डा. अलका मोहन, एमकेपी प्रिंसिपल डा. इंदु सिंह, भाजपा विधायक मदन कौशिक और राकेश ओबेरॉय आदि मौजूद रहे।