{"_id":"5dbb026e8ebc3e0168433b94","slug":"professor-annapurna-nautiyal-become-garhwal-central-university-permanent-vice-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल बनीं गढ़वाल विवि की स्थायी कुलपति, राजनीतिक विज्ञान की हैं प्रोफेसर","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल बनीं गढ़वाल विवि की स्थायी कुलपति, राजनीतिक विज्ञान की हैं प्रोफेसर
Fri, 01 Nov 2019 08:30 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 01 Nov 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल
- फोटो : फाइल फोटो
पिछले डेढ़ साल से कार्यवाहक कुलपति के तौर पर काम कर रहीं प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल को गढ़वाल विवि का स्थायी कुलपति नियुक्त कर दिया गया है। दिसंबर 2017 में केंद्र सरकार ने गढ़वाल विवि के तत्कालीन कुलपति प्रो. जेएल कौल को पद से हटा दिया था।
विज्ञापन
तत्पश्चात एमएचआरडी के निर्देशानुसार विवि के वरिष्ठ प्रोफेसर एबी भट्ट को विवि के कार्यवाहक कुलपति का कार्यभार सौंपा गया था। 31 मार्च 2018 को प्रो. भट्ट के सेवानिवृत्त होने पर वरिष्ठतम प्रोफेसर अन्नपूर्णा नौटियाल ने कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया था।
विज्ञापन
भाजपा सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू होने के बावजूद विवि में स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हो पाई। लंबे समय से कुलपति सर्च कमेटी की पत्रावलियां ठंडे बस्ते में पड़ी रही। हालांकि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के मानव संसाधन विकास मंत्री बनने के बाद स्थायी कुलपति मिलने की आस तेज हो गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एमएचआरडी के नोटिफिकेशन के बाद स्पष्ट हो गया कि प्रो. नौटियाल ही स्थायी कुलपति बन रही हैं। प्रो. नौटियाल इससे पूर्व गढ़वाल विवि में डीन स्कूल ऑफ सोशल साइंस एंड ह्युमिनिटीज, राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष और वीमेंस सेल की समन्वयक का जिम्मा संभाल चुकी हैं। उनके लेख कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
