फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prof. Ramakant Pandey became the Vice Chancellor of Sanskrit University.

Dehradun News: प्रो. रमाकांत पांडेय बने संस्कृत विवि के कुलपति

Wed, 14 Jan 2026 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Prof. Ramakant Pandey became the Vice Chancellor of Sanskrit University.
-वर्तमान में केंद्रीय संस्कृत विवि जयपुर में निदेशक पद पर तैनात हैं प्रो. पांडेय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। प्रो. रमाकांत पांडेय उत्तराखंड संस्कृत विवि के नए कुलपति होंगे। राज्यपाल ने बुधवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। यह नियुक्ति तीन साल या आगामी आदेश तक के लिए की गई है।

राज्यपाल एवं विवि कुलाधिपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने 23 अगस्त के आदेश को अतिक्रमित करते हुए उत्तराखंड संस्कृत विवि में लागू उत्तर प्रदेश राज्य विवि अधिनियम 1973 की धारा-12 की उपधारा-2 के अधीन प्रो. रमाकांत पांडेय को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन साल तक के लिए कुलपति नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


प्रो. पांडेय वर्तमान में केंद्रीय संस्कृत विवि जयपुर परिसर में निदेशक पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें बतौर प्रोफेसर 10 वर्ष और बतौर सीनियर प्रोफेसर चार वर्ष का अनुभव है। उनके मार्गदर्शन में 25 पीएचडी हो चुकी हैं और आठ छात्र पीएचडी कर रहे हैं। प्रो. पांडेय की 65 पुस्तकें, 150 शोध पत्र और 22 साहित्यिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने सात शोध पत्रिकाओं का संपादन किया है। उनकी 27 पुस्तकें विभिन्न विवि में पढ़ाई जा रही हैं। वह 86 राष्ट्रीय, 15 अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी और 57 कार्यशाला में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed