फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Procession started on the anniversary of Pran-Pratishtha, Dronanagari was filled with Ram's joy

Dehradun News: प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर निकली शोभायात्रा, राममय हुई द्रोणनगरी

Sun, 12 Jan 2025 03:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Procession started on the anniversary of Pran-Pratishtha, Dronanagari was filled with Ram's joy
Iदून में सुबह से रात तक हुए धार्मिक कार्यक्रम, भव्य रहा माहौल
विज्ञापन

I

Iश्री रामचंद्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणम, नव कंज लोचन कंज मुख कर कंज पद कंजारुणम्...। शनिवार को राजधानी दून में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर उल्लास का माहौल रहा। सुबह से रात तक शहरभर के मंदिरों के साथ ही विभिन्न जगहों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई जगहों पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। देर शाम तक शहर भगवान श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा।I
Iपलटन बाजार के श्री जंगम शिवालय में सुंदरकांड का पाठ किया गया। यहां 108 महंत कृष्णा गिरी महाराज और दिगंबर रवि गिरी ने पूजा-अर्चना की। पलटन बाजार में व्यापार मंडल की ओर से बैंड बाजे के साथ श्रीराम यात्रा निकाली गई। इसमें राम मंदिर मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेसोन, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, अधिवक्ता शिवा वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, दीपलोक स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण को मिट्टी के दीयों से सजाया गया। श्री श्याम सुंदर मंदिर में भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। गढ़ी कैंट स्थित माता वैष्णो देवी गुफा में आचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने पूजा-अर्चना की। खुड़बुड़ा के श्री ऋषि आश्रम मंदिर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कर आरती की गई।I
विज्ञापन

Iप्रेमनगर के श्री सनातन धर्म मंदिर, क्लेमेंटटाउन के श्री शिव रघुनाथ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। वहीं, गल्जवाड़ी गांव में श्रीराम पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर प्रधान प्रशासक लीला शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्त यात्रा में शामिल हुए। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से पलटन बाजार, डिस्पेंसरी रोड दर्शनी गेट, मोती बाजार में प्रसाद वितरित किया गया। सैय्यद मोहल्ला व्यापार मंडल की ओर से भी प्रसाद वितरित किया गया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सभी की आस्था के प्रतीक है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, संजय कनौजिया, दीप बोहरा, कोमल वोहरा, संगीता गुप्ता आदि मौजूद रहे। नैशविला रोड व्यापार मंडल की ओर से भी प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iप्रज्जवलित किए 501 दीपकI
Iश्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मंदिर में शाम को 501 दीपक प्रज्जवलित किए गए। दीपों से मंदिर जगमगा उठा। इस मौके पर दिगंबर भागवत पुरी, दिनेश पुरी, हरी गुप्ता, अरुण शर्मा, विनोद गोयल, गौरव कुमार, पूजा, गौरव जैन, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।I

I20 फीट ऊंची रामलला की प्रतिमा के किए दर्शनI
Iवीर सावरकर संगठन की ओर से चकराता रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास भगवान श्रीराम की 20 फीट ऊंची प्रतिमा विराजमान की गई। इनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। इस दौरान सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप स्वेडिया, अतुल धीमान, धनीराम सक्सेना, संजीव गोयल, प्रतीक गर्ग, शिवम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।I

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed