फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   problem of encroachment

Dehradun News: अतिक्रमण की समस्या पर मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायतें भी बेअसर

Sun, 01 Jun 2025 06:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
problem of encroachment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विकासनगर। नगर में लगातार बढ़ रही अतिक्रमण की समस्या आम आदमी के लिए मुसीबत बन रही है। इसके समाधान के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर बार-बार की जा रहीं शिकायतें भी बेअसर साबित हो रही हैं।

विकासनगर का मेन बाजार दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। यही कारण है कि इस क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही अधिक होती है। बाजार के दो किलोमीटर क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। इससे यातायात बाधित हो रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारों की एक लेन पर पूरी तरह लोडर वाहनों का कब्जा रहता है। इससे हर समय जाम लगा रहता है। उधर, फुटपाथ पर दुकान लगाने के चलते लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत होती है। अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए हिंदू जन जागृति संगठन के संस्थापक सुशील कुक्की व सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद शर्मा कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

-----
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण की समस्या के संबंध में पुलिस व नगर पालिका के अधिकारियों से बात करके शीघ्र अभियान चलाया जाएगा।
- विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी विकासनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed