फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   problem in making death certificate

आपदा ग्रसितों को परेशान कर रहे देश के महारजिस्ट्रार

Tue, 24 Sep 2013 12:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Sep 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
problem in making death certificate

जून में आई दैवी आपदा में दूसरे राज्यों के स्थायी रूप से लापता लोगों का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने में अभी और वक्त लग सकता है।

विज्ञापन


बताया गया कि भारत के महारजिस्ट्रार (रजिस्ट्रार जनरल आफ इंडिया) के दिशा-निर्देश इसमें अड़ंगा बन रहे हैं। हालांकि उत्तराखंड के स्थायी लापता का प्रमाण पत्र जारी करने की सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया काफी लंबी है।

मृत मानने की कानूनी व्यवस्था
भारतीय दंड संहिता के तहत किसी भी व्यक्ति के सात साल तक लापता रहने की पुष्टि के बाद ही उसे मृत मानने की कानूनी व्यवस्था है। इसके चलते दूसरे राज्यों की सरकारें और प्रशासन दिक्कत महसूस कर रहे हैं। कई राज्यों से अभी भी स्थायी लापता के बारे में ब्योरा नहीं दिया जा सका है।
विज्ञापन


जबकि केंद्र द्वारा इस संबंध में बनाई गई व्यवस्था का विवरण सभी राज्यों को भेजा जा चुका है। वहीं उत्तराखंड के स्थायी लापता का प्रमाण पत्र जारी करने की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। मुख्य सचिव ने जिला वार कैंप लगा कर स्थायी लापता लोगों का मृत्यु प्रमाण पत्र उनके परिजनों को बांटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, अब डीएल बनाना पड़ेगा और भी महंगा

सोमवार को मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। तय हुआ कि दूसरे राज्यों के अभिहित अधिकारियों और स्थानिक आयुक्तों की एक बैठक अगले महीने दिल्ली में बुलाई जाए। बैठक में आरजीआई के दिशा निर्देश के अनुसार मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की औपचारिक्ताएं पूरी कराई जाए। ताकि लापता लोगों के परिजनों को उत्तराधिकार, बीमा, संपत्ति आदि हस्तांतरण में सुविधा मिल सके।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed