फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   priyanka first eight hundred meter race

आठ सौ मीटर दौड़ में प्रियंका रही प्रथम

Tue, 12 Nov 2013 08:13 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Tue, 12 Nov 2013 08:13 PM IST
विज्ञापन
priyanka first eight hundred meter race

दो दिवसीय जनपदीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता के 800 मीटर दौड़ में नारायणबगड़ की प्रियंका प्रथम रही। मंगलवार को गौचर क्रीड़ा मैदान में नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश नेगी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


संसाधनों के अभाव में उतकृष्ठ प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों के अभाव में भी प्रतिभाएं खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर खेलों के माध्यम से प्रतिभाओं के विकास के लिए किए जा रहे प्रयास की प्रशंसा की। विशिष्ठ अतिथि जयकृत सिंह बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं को रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन


मार्चपास्ट आयोजित
इस मौके पर आयोजित मार्चपास्ट प्रतियोगिता में कर्णप्रयाग ब्लाक प्रथम, जोशीमठ द्वितीय और गैरसैंण तृतीय रहा। 800 मीटर दौड़ में दशोली की शकुंतला और पोखरी ब्लाक की अलका क्रमश द्वितीय एवं तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवती रावत के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रकाश शैली, उमेश शैली, संदीप कनवासी, नवीन टाकुली, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट, शरत भंडारी, विनोद पंत, सुशील कुमार, आरके फोनिया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed