फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Private radio and entertainment network 93.5 Red FM's

हरित ऊर्जा, टिकाऊ प्रथाओं का समर्थन हमारा कर्तव्य : ऋतु

Sun, 11 Aug 2024 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Private radio and entertainment network 93.5 Red FM's
I93.5 रेड एफएम के हरित ऊर्जा एक्सपो का विधानसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटनI
विज्ञापन


निजी रेडियो और मनोरंजन नेटवर्क 93.5 रेड एफएम के हरित ऊर्जा एक्सपो, हरेला गो ग्रीन : सीजन 2 को लॉन्च किया गया। एक्सपो का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से महत्वपूर्ण आयोजन के लिए बधाई दी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसी पहलों पर जोर दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा, हरेला गो ग्रीन सीजन-2 कार्यक्रम केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक आह्वान है। इस खूबसूरत राज्य के संरक्षक के रूप में, हरित ऊर्जा और टिकाऊ प्रथाओं का समर्थन करना हमारा कर्तव्य है। आज हम जो विकल्प चुनते हैं, वे उस दुनिया को परिभाषित करेंगे, जिसे हम आने वाली पीढ़ियों के लिए छोड़ेंगे। आइए हम पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए एकजुट हों।
विज्ञापन




आरजे अखिल, आरजे गौरव और आरजे विजय ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी, गढ़ी कैंट विधायक सविता कपूर और रेड एफएम की टीम ने एक्सपो के सभी भागीदारों, विशेषकर हेमंत राठौर कार्यकारी निदेशक, राज्य प्रमुख आईओसीएल और कार्यकारी निदेशक सौरभ तिवारी, भारतीय मानक ब्यूरो प्रमुख को सम्मानित किया। एमडीडीए के वीसी बंशीधर तिवारी ने उन सभी कॉलेज और स्कूल के छात्रों को सम्मानित किया, जो हरित ऊर्जा के लिए अच्छे प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed