फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Private medical colleges of state will cooperate in Chardham Yatra Uttarakhand news in hindi

Chardham Yatra: प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेज देंगे यात्रा में सहयोग, बदरी-केदार यात्रा का बेस कैंप होगा श्रीनगर

Sat, 11 Mar 2023 10:23 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 11 Mar 2023 10:23 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य निदेशालय में चारधाम यात्रा को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने इस बार निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों की सेवाएं भी लेने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Private medical colleges of state will cooperate in Chardham Yatra Uttarakhand news in hindi
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में निजी मेडिकल कॉलेज भी सहयोग देंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा का बेस कैंप श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रहेगा। जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के यात्रियों को एम्स ऋषिकेश के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य निदेशालय में चारधाम यात्रा को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने इस बार निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों की सेवाएं भी लेने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रबंधकों से संपर्क कर स्वास्थ्य सेवाओं का खाका तैयार करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस साल चारधाम यात्रा में 50 लाख तक तीर्थयात्री आने की संभावना है। इसे देखते सरकार ने पिछले अनुभवों के आधार पर सभी यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। सरकारी के साथ ही निजी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, पीजी छात्रों के साथ ही पैरामेडिकल स्टॉफ की भी सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ.विनीता शाह, निदेशक स्वास्थ्य डॉ.मीतू शाह, निदेशक एनएचएम डॉ.सरोज नैथाणी के अलावा निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधि मौजूद थे। कुछ अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने वर्चुअल रूप से बैठक में भाग लिया।

अपर सचिव अमनदीप कौर को बनाया नोडल अधिकारी

अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जो स्वास्थ्य महानिदेशालय के साथ ही राजकीय व निजी मेडिकल कॉलेजों के साथ ही समन्वय स्थापित कर चारधाम मार्गों में मेडिकल टीमों की तैनाती के लिए रूट चार्ट तैयार करेंगी। इस संबंध में निजी मेडिकल कॉलेजों महंत इन्दिरेश मेडिकल कॉलेज, हिमालयन मेडिकल कॉलेज, सुभारती मेडिकल कॉलेज ने चारधाम यात्रा में अपना योगदान देने के लिए सहमति दे दी है। मेडिकल कॉलेजों से कार्डियोलॉजिस्ट, फिजिशयन, हड्डी रोग समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टॉफ का सहयोग लिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर निजी अस्पतालों मैक्स हॉस्पिटल, सिनर्जी अस्पताल, सीएमआई अस्पताल, कैलाश अस्पताल, आरोग्य धाम अस्पताल के साथ ही आईएमए के डॉक्टरों का भी सहयोग लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: दर्शन के लिए इस बार एक-एक घंटे के स्लॉट पर दिए जाएंगे टोकन, चार घंटे के लिए होगा मान्य

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में बनेगी कार्डिक यूनिट

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा का मुख्य बेस कैंप मानकर उच्च स्तरीय कार्डिक यूनिट तैयार की जाएगी। जिसका संचालन दक्षिण भारत की प्रमुख संस्था मेडिट्रिना हेल्थ केयर ने संभालने की जिम्मेदारी ली है। इसी तरह यमुनोत्री व गंगोत्री यात्रा के लिए एम्स ऋषिकेश में मुख्य बेस कैंप रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed