फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Private institution Director Molest Assistant professor in kashipur

निजी संस्था के निदेशक ने असिस्टेंट प्रोफेसर से की छेड़छाड़, पुलिस पर केस दर्ज नहीं करने आरोप

Mon, 10 Feb 2020 03:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर (उधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर (उधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Feb 2020 03:12 PM IST
सार

  • युवती के कोर्ट पहुंचने पर अदालत ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट
  • निजी संस्था के निदेशक पर लगाया आरोप, विरोध करने पर नौकरी से निकाला

विज्ञापन
Private institution Director Molest Assistant professor in kashipur

विस्तार

उत्तराखंड के काशीपुर के एक निजी शिक्षण संस्थान में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर ने निदेशक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर गौर नहीं किया तो उसने कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट ने इस मामले में कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


मूलत: हल्द्वानी और हाल निवासी काशीपुर की युवती रविवार को अपने वकील के साथ कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि वह जसपुर रोड स्थित एक संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर है।
विज्ञापन


उसकी नियुक्ति 17 अप्रैल 2018 में 21 हजार रुपये मासिक वेतन पर हुई थी। आरोप है कि संस्था का डायरेक्टर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। आरोप लगाया कि 13 जून 2019 को निदेशक ने उसके साथ छेड़खानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर निदेशक ने जबरन त्यागपत्र लिखवाकर उसे नौकरी से निकाल दिया। निदेशक ने उसे एक माह का वेतन भी नहीं दिया। उसने बताया कि घटना के संबंध में पूर्व में कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

अब भी पुलिस उसकी शिकायत पर जांच की बात कह रही है। असिस्टेंट प्रोफेसर ने बताया कि पुलिस के स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। कोर्ट ने इस संबंध में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed