फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Students beaten then bathed with cold water and made video Principal suspended

Dehradun News: छात्रों को पीटा, फिर ठंडे पानी से नहलाकर वीडियो बनाया, प्रधानाध्यापक निलंबित

Fri, 05 Jan 2024 07:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 07:51 AM IST
सार

प्रधानाध्यापक पर शिक्षकों और छात्रों से अभद्र व्यवहार करने के साथ ही मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगने पर जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) ने निलंबन की कार्रवाई की।

विज्ञापन
Dehradun News: Students beaten then bathed with cold water and made video Principal suspended
Suspend - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) ने जूनियर हाईस्कूल रूद्रपुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार प्रजापति को निलंबित कर दिया है। उनपर छात्रों को पीटने, ठंडे पानी में नहलाकर वीडियो बनाने और शिक्षकों से अभद्रता जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, प्रधानाध्यापक ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। प्रधानाध्यापक के पास संकुल समन्वयक का भी प्रभार था।

विज्ञापन


बीईओ विकासनगर बीपी सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक के खिलाफ स्थानीय प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और शिक्षकों ने शिकायत की थी। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जीआईसी छरबा और होरावाला के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की। प्रधानाध्यापक को आरोप बताकर जवाब मांगा गया तो उन्होंने सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक अक्सर विद्यालय नहीं आते
इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर जीआईसी गुनियावाला के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में बीते साल 22 दिसंबर को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि प्रधानाध्यापक साथी शिक्षकों से अभद्र व्यवहार करते हैं। मानसिक उत्पीड़न भी करते हैं। परिचारक ने भी प्रधानाध्यापक को लेकर नकारात्मक तथ्य रखे। भोजन माताओं ने समय पर मानदेय न मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रधानाध्यापक गणित पढ़ाते हैं। वे अक्सर विद्यालय नहीं आते हैं। पठन-पाठन का कार्य भी सही ढंग से नहीं कराते हैं। कक्षा-8 में दूसरे पाठ से सीधे आठवें पाठ को पढ़ाना शुरू कर दिया। विद्यालय में धूम्रपान भी करते हैं।

ये भी पढ़ें...काम की खबर: घूमने के शौकीनों को इस साल मिलेगा वीकेंड का बंपर ऑफर, ये लंबी छुट्टियां आपकी यात्रा को बनाएंगी खास

कक्षा-8 के छात्र अर्श ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने उसे डंडे से मारा। उसकी कलाई में घाव हो गया। इलाज चल रहा है। कक्षा-8 के छात्र आकाश, कक्षा-7 के छात्र विनीत थापा व अमन ने बताया कि उन्हें खुले में नहलाया गया। इसका वीडियो भी बनाया गया। प्रधानाध्यापक ने सत्र 2022-23 में गणवेश सहारनपुर से क्रय किया। एसएमसी का कोई प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया गया। ईको क्लब में प्राप्त 15 हजार रुपये की धनराशि का व्यय किया, लेकिन बिल बाउचर उपलब्ध नहीं कराए। गणित का पाठ्यक्रम भी पूर्ण नहीं किया। बीईओ ने बताया कि निलंबित प्रधानाध्यापक को आरोप पत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed