फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Principal organization submitted a memorandum of demands to the MLA

प्रधान संगठन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Sun, 11 Jul 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Principal organization submitted a memorandum of demands to the MLA
विकासनगर। 12 सूत्री मांगों को लेकर क्षेत्र के प्रधानों का विकासनगर ब्लॉक में धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान को प्रधान संगठन ने अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। विधायक ने मांगों को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सकारात्मक कार्रवाई न होने पर प्रधान 12 जुलाई को मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त में की गई भारी कटौती को तत्काल वापस लेने, 73वें संविधान संसोधन के तहत 29 विषयों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने, प्रधानों का मानदेय 1500 से बढ़ाकर 10 हजार करने, साथ ही पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने, मनरेगा के कार्य दिवस 100 दिन से बढ़ाकर 200 करने, ग्राम पंचायतों में जेई और ऑपरेटर की नियुक्ति तत्काल करने, ग्राम विकास विभाग और ग्राम पंचायत विभाग को पूर्व की भांति एकीकरण करने समेत 12 मांगों को लेकर प्रदेशभर के प्रधान आंदोलित हैं। इस मौके पर जयदीप सिंह, जितेंद्र कुमार, रेखा, अरुण खत्री, संतोष देवी, कल्लूराम, रघुवीर तोमर, नीरज कुमार, रेखा, शशी, वाहिदा, प्रीति चौहान, देवराज शर्मा, रेखा देवी, प्रवेश, विजेंद्र सिंह, सुभाष सैनी, सराफत अली, तब्बसुम, सपना चौधरी, पूनम चौहान, गीता, नजराना, मंजू मोगा, सुरुचि, साइना, शमशीना आदि थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed