{"_id":"59a703884f1c1b08278b47e0","slug":"principal-gave-punishment-to-student-for-short-hair-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे बाल कटवाने पर प्रधानाचार्य ने छात्र को दी सजा, तो परिजनों के इस कदम ने मुसीबत में डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे बाल कटवाने पर प्रधानाचार्य ने छात्र को दी सजा, तो परिजनों के इस कदम ने मुसीबत में डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
hair cit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने स्कूली बच्चों के बाल बड़े होने पर प्रधानाचार्य या फिर शिक्षक द्वारा सजा दिए जाने की बात तो सुनी होगी, लेकिन शहर एक नामीगिरामी स्कूल के प्रधानाचार्य ने तो एक छात्र को बाल बेहद छोटे कटवाने की वजह से सजा दे दी। इसके बाद अब वह खुद ही मुसीबत में पड़ गएए हैं।
विज्ञापन
छात्र के परिजनों ने बाल संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक शहर के एक नामीगिरामी स्कूल के प्रधानाचार्य ने 10वीं के एक छात्र को प्रार्थना सभा के बाद स्टेज पर बुलाया और इस बात के लिए सजा दी कि तुम्हारे बाल छोटे क्यों हैं? इतना ही नहीं छात्र को काफी देर तक क्लास के बाहर खड़ा रखा गया।
विज्ञापन
पीड़ित छात्र ने आपबीती माता पिता को सुनाई तो वे हतप्रभ रह गए। आखिरकार परिजनों ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए इसकी शिकायत बाल संरक्षण आयोग को दर्ज कराई। आयोग ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब मांगा।
इस संबंध में जब बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष योगेंद्र खंडूड़ी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कराई गई है और प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया गया है जिसमें उन्हें सात दिन के भीतर जबाब देना होगा।