{"_id":"5ce828b9bdec22070f67fe43","slug":"principal-arrested-for-molest-girl-student-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: प्रधानाचार्य पर छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, थाने में हंगामे के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: प्रधानाचार्य पर छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, थाने में हंगामे के बाद गिरफ्तार
Fri, 24 May 2019 10:54 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 24 May 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू कालोनी क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने शुक्रवार को थाने में हंगामा कर दिया। पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
शर्मसार करने वाली यह घटना बृहस्पतिवार और शुक्रवार की बताई गई है। पहले दिन प्रधानाचार्य ने सूट खींचा तो छात्रा ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। शुक्रवार को प्रधानाचार्य ने छात्रा को अपने कार्यालय बुला लिया। छात्रा अपनी सहेली के साथ पहुंची।
विज्ञापन
लेकिन, प्रधानाचार्य ने सहेली को कार्यालय से बाहर कर दिया। आरोप है इसी दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर दी। छात्रा ने आपत्ति की तो प्रधानाचार्य ने उसे धमका दिया। पीड़ित छात्रा ने रात में परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
नाराज परिजन कुछ लोगों के साथ शुक्रवार सुबह कॉलेज पहुंचे और विरोध जता दिया। प्रधानाचार्य ने गलती मानने के बजाय पीड़ित पक्ष से बदतमीजी कर दी। इससे नाराज लोगों ने नेहरू कालोनी थाने पहुंचकर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन कर दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। एसओ दिलबर नेगी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को शांत किया।
एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि पीड़ित छात्रा, उसकी सहेलियों और अन्य स्टाफ के बयान दर्ज किए गए हैं। प्रथम दृष्टया जांच में आरोप सही पाए गए हैं। उसी आधार पर छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाहक प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे पहर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस शनिवार को पीड़ित छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।