{"_id":"5f70a3e8643ca3a0905aaf6685c5bd3c","slug":"prince-charls-dehradun-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेसीडेंट, पीएम संग होगा प्रिंस का शाही भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेसीडेंट, पीएम संग होगा प्रिंस का शाही भोज
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Nov 2013 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिंस आफ वेल्स प्रिंस चार्ल्स और डचेज आफ कॉर्नवाल कैमिला पार्कर का शाही भोज सात नवंबर को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ होगा। नरेंद्रनगर के होटल ‘आनंदा’ में इसकी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
शाही परिवार से जुड़े लोग पहुंच चुके हैं
खास बात यह है कि देश के दिग्गज उद्योगपति घरानों टाटा, बिरला, महेंद्रा, अंबानी के सदस्य भी इस भोज में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाही परिवार से जुड़े कुछ लोग होटल पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि आनंदा होटल के आयुर्वेदिक स्पा की दुनियाभर में खासी तारीफ होती है। इसे देखते हुए डचेज आफ कॉर्नवाल कैमिला पार्कर भी यहां स्पा का लुत्फ ले सकती हैं।
विज्ञापन
शेफ से लेकर वेटर तक ब्रिटिश
बताया जा रहा है कि भोज तैयार करने वाली पूरी टीम ब्रिटेन से ही आएगी। शेफ से लेकर बटलर और वेटर तक सभी ब्रिटिश होंगे। जानकारी के मुताबिक प्रिंस के भोज का मेनू मंगलवार तक तय हो जाएगा। प्रिंस चार्ल्स और कैमिला पार्कर दून स्कूल में कार्यक्रम में शिरकत के बाद होटल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
ब्रिटिश हाईकमीशन की टीम पहुंची दून
ब्रिटिश शाही परिवार के दून दौरे के मद्देनजर सोमवार को ब्रिटिश हाईकमीशन की एक टीम दून पहुंच गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने शाही परिवार के लिए निर्धारित सभी जगहों का भ्रमण करने के साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उच्चायोग की टीम मंगलवार को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से भी मुलाकात कर सकती है।