फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prince charls dehradun visit

ब्रिटेन के प्रिंस का दून में 'ग्रैंड वेलकम'

Fri, 08 Nov 2013 12:06 AM IST
अमर उजाला, नरेंद्रनगर
अमर उजाला, नरेंद्रनगर Updated Fri, 08 Nov 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
prince charls dehradun visit

ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला पार्कर ने गढ़वाली व्यंजनों झंगोरे की खीर, गहत की दाल और मंडुवे की रोटी का स्वाद चखा तो इनकी प्रशंसा किये बिना नहीं रह सके। दोनों को ये व्यंजन खूब भाये। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सहित 125 मेहमानों ने शाही भोज का लुफ्त उठाया।

विज्ञापन


हिमालय विला में किया रेस्ट
कड़ी सुरक्षा के बीच शाही दंपति पहली बार बुधवार को रात आठ बजे आनंदा होटल पहुंचे। कुछ समय साथ आए ब्रिटेन के लोगों से बातचीत की और उसके बाद सीधे हिमालय विला में रात्रि विश्राम के लिए चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह शाही दंपति ने नाश्ते में लेम रोगन जूस, केसरी मुर्ग और कोरमा लिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री से की बातचीत

पूर्वाह्न 11.15 बजे उनका काफिला देहरादून रवाना हो गया। शाम को करीब 6.15 बजे प्रिंस वापस आनंदा होटल पहुंचे जहां मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और आला अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। होटल के लॉन में प्रिंस ने मुख्यमंत्री के साथ कुछ देर तक बातचीत करते हुए ऋषिकेश समेत आसपास के क्षेत्र को जगमगाती रोशनी में देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़वाली व्यंजनों का लिया आनंद
उसके बाद दल के सदस्यों के साथ सीधे शाही भोज कक्ष में पहुंचे। शाही भोज में गढ़वाली व्यंजन भी शामिल किए गए थे। शाही दंपति ने गढ़वाली व्यंजन परोस रहे होटल के एक सैफ से भोजन की तारीफ करते हुए इसे बनाने के बारे में जानकारी ली। उनके दल के सदस्य भी इन व्यंजनों के मुरीद नजर आए।

छह छात्रों को भी मिला मौका
शाही दंपति और साथ आए दल के आंनदा होटल में आतिथ्य सत्कार और भोजन में बौराडी स्थित अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के छह छात्रों को भी योगदान का मौका मिला। होटल प्रबंधन की ओर से शाही भोज की व्यवस्था के लिए इंस्टीट्यूट के छात्र बृजेश सिंह, विकास, स्वरूप, सुरेश सिंह, पंकज और वीरेंद्र सिंह को बुलाया गया था। इस आयोजन का हिस्सा बनकर सभी छात्र अभिभूत नजर आए।


बारिश ने डाला खलल
शाही भोज के लिए पहले आंनदा होटल के लॉन में व्यवस्था की गई थी। लाल और हरे रंग का कारपेट बिछा कर पूरे लॉन में दूधिया रोशनी की जानी थी। फर्नीचर भी पूरी तरह से सज चुका था। शाम करीब तीन बजे हुई बारिश ने सारी व्यवस्थाएं गड़बड़ा दी। बाद में शाही भोज की व्यवस्था होटल के हॉल में की गई।

मन को भाया मयूरा

जैसे ही प्रिंस चार्ल्स होटल के गेट पर पहुंचे तो उसी वक्त एक मोर विचरण करते हुए वहां से गुजरा। प्रिंस चार्ल्स कुछ देर तक उसे निहारते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed