फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prince charles visits india

प्रिंस के भारत दौर के पीछे छिपा था यह 'राज'

Fri, 08 Nov 2013 11:20 AM IST
प्रेम प्रताप सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
प्रेम प्रताप सिंह/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Nov 2013 11:20 AM IST
विज्ञापन
prince charles visits india

भारत दौरे के दौरान प्रिंस चार्ल्स अपनी कंपनी हाई स्टेट ग्रोव को स्थापित करने की संभावना को तलाश करने में जुटे रहे।

विज्ञापन


पढ़ें, फर्जी आईडी से लिया सिम फूंके सात लाख

इसी का नतीजा रहा कि भारत दौरे के दौरान चार्ल्स ने उत्तराखंड की ओर रुख किया, जहां जैविक खेती से लेकर पर्यावरण संरक्षण के बारे में सीखने के लिए काफी कुछ है।
विज्ञापन


चार्ल्स की कंपनी
प्रिंस चार्ल्स की कंपनी जैविक खेती पर काम करती है। वर्ष 1990 में यह कंपनी शुरू हुई थी, जिसका धीरे-धीरे विस्तार हुआ। वर्ष 2008 की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कंपनी 200 खाद्य वस्तुओं से लेकर बागान के फर्नीचर बनाकर बेचने का काम करने लगी। कंपनी का सबसे अधिक फोकस जैविक खेती पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों हुआ उत्तराखंड का दौरा
उत्तराखंड में जैविक खेती पर काम करने वाली दो महत्वपूर्ण संस्थाएं हैं। एक नवधान्या और दूसरा वन अनुसंधान संस्थान। इन दोनों संस्थाओं में चार्ल्स ने लगभग तीन घंटे से अधिक समय व्यतीत किया। नवधान्या में चार्ल्स ने भारत की परंपरागत खेती पद्धति से भी रूबरू हुए।

तस्वीरों में देखें, मां गंगा की भक्ति में डूबे प्रिंस चार्ल्स


वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में वैज्ञानिक पहलू के बारे में जानकारी प्राप्त की। उत्तराखंड में जैविक खेती के अलावा जड़ी-बूटी के बारे में भी अपार संभावनाएं है। इस नजरिए से देखा जाए तो चार्ल्स की कंपनी के लिए उत्तराखंड काफी उपजाऊ साबित हो सकता है। यहां से चार्ल्स कारोबार न भी करें तब भी वह उसके लिए काफी कुछ सीख सकते हैं।

उद्योगपतियों से मिलना
दौरे के दौरान देश और राज्य के कई उद्योगपतियों से मिलने का भी बहुत कुछ मतलब निकाला जा रहा है। कहा जा रहा है कि चार्ल्स उद्योगपतियों की मदद से उत्तराखंड और देश के दूसरे हिस्सों में अपनी कंपनी का विस्तार करने की तैयारी में हैं।

भारत जैविक खेती के लिए बड़ा बाजार साबित हो सकता है। हालांकि ऑन द रिकॉर्ड इस सच को स्वीकार करने को नेता से लेकर व्यापारी तक तैयार नहीं हैं। नौकरशाही से लेकर राजनेता तक प्रिंस चार्ल्स के दौरे के निहितार्थ को समझने में ही लगे हैं।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed